56 उम्र में अरबाज खान से पैपराजी ने पूछी शादी की डेट, एक्टर ने इस तरह किया खामोश रहने का इशारा

Arbaaz Khan

Arbaaz Khan Viral Video: मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर छाए हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दावा किया जा रहा है कि 24 दिसंबर को अरबाज खान मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी के बंधन वाले हैं। ऐसे में शनिवार रात उमंग अवॉर्ड्स 2023 में शिरकत करने पहुंचे अरबाज खान से पैपराजी ने दूसरी शादी को लेकर सवाल किया।

अरबाज खान को रेड कार्पेट पर देखते ही पैपराजी ने उन्हें दूसरी शादी को लेकर टीज करना शुरू कर दिया और तारीख को लेकर भी सवाल किए। ऐसे में अरबाज खान का रिएक्शन देखने लायक था।

पैपराजी ने उन्हें चिढ़ाते हुए शादी की बधाई देनी शुरू कर दी और पूछा- शादी में कब आना है। इतना सुनते ही अरबाज मुस्कुराने लगे। इस दौरान वे शरमाते भी नजर आए। इसके बाद उन्होंने अपने होठों पर उंगली रखकर पैपराजी को खामोश रहने का इशारा किया। हालांकि आपको बता दें कि अभी तक इस पर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

रिपोर्ट की मानें तो अरबाज खान रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी के बंधन में बंधेगे। गौरतलब है कि इससे पहले अरबाज ने मलाइका अरोड़ा से शादी थी। कपल का एक बेटा अरहान खान भी है।

Read more about: arbaaz khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X