कैमरे के सामने ही Arbaaz Khan पर प्यार बरसाने लगीं शूरा खान, पति संग ऐसी हरकत करता देख लोगों ने कर दिया ट्रोल

Arbaaz Sshura

Arbaaz Sshura Khan Video: अरबाज खान की शूरा खान से शादी कई लोगों के लिए हैरानी की बात थी। जब से इस कपल की शादी अर्पिता खान शर्मा के घर पर पूरे खान खानदान की मौजूदगी में हुई है, तब से वे लोगों को कपल गोल रहे हैं। चाहे डेट नाइट हो या पब्लिक आउटिंग, उन्हें हाथों में हाथ डाले देखा जाता है।

अरबाज खान सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी पर प्यार बरसाकर उन्हें स्पेशल महसूस कराने की कोशिश करते नजर आते हैं। हाल ही में एक इफ्तार पार्टी में शूरा और अरबाज को साथ में स्पॉट किया गया और इस दौरान शूरा ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखने के बाद उनका वीडियो वायरल हो गया।

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि शूरा अरबाज का ख्याल रखती हुई दिख रही हैं। वो अरबाज का मुंह अपने हाथ से पोंछ रही हैं। फिर अरबाज शूरा को कुछ खाने के लिए देते हैं, जिसमें से वो एक बाइट खाती हैं और फिर अरबाज को वापस दे देती हैं और अरबाज उसे खा लेते हैं।

इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने इन्हें ट्रोल किया है। एक ने कहा-'बाप-बेटी लग रहे', दूसरे यूजर ने कहा- 'कैमरे के सामने ओवर एक्टिंग कर रहे ये लोग', तीसरे यूजर ने लिखा- 'शूरा बहुत ओवरएक्टर है'। एक और यूजर ने लिखा- 'शूरा हमेशा इनसिक्योर ही दिखती हैं'।

इसके बाद शूरा और अरबाज को इस इफ्तार पार्टी से बाहर जाते देखा गया, जहां वो भीड़ में फंस गए, बाद में अरबाज ने बड़ी मुश्किल से अपनी शूरा को प्रोटेक्ट करते हुए गाड़ी तक पहुंचाया और शूरा ने फिर राहत की सांस ली। इस वीडियो को देखकर लोगों ने अरबाज की तारीफ की।

उनके यह वीडियोज अरबाज और शूरा के मुंबई के बास्टियन में उनके बेटे अरहान खान की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद के हैं। इस पार्टी को अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा ने ऑर्गनाइज किया था। पार्टी में जहां मलाइका अकेले पहुंचीं, वहीं अरबाज अपनी दूसरी पत्नी के साथ हाथों में हाथ डाले पहुंचे। सलीम खान, अलिजे अग्निहोत्री, सीमा सजदेह, अमृता अरोड़ा और रवीना टंडन भी इस पार्टी में शामिल हुए।

Read more about: arbaaz khan sshura khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X