Arbaaz-Sshura ने परिवार संग मनाई वेडिंग एनिवर्सरी, सेलिब्रेशन में शामिल हुआ पूरा खान परिवार

Arbaaz khan And Sshura khan

Arbaaz khan-Sshura khan Wedding Anniversary: खान परिवार में अगर छोटा भी सेलिब्रेशन है तो वह भी बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। अच्छी बात यह है कि छोटे से छोटा कार्यक्रम हो या बड़ा फंक्शन खान परिवार एक साथ नजर आता है। बता दें कि बीते दिन अरबाज खान और शूरा खान की वेडिंग एनिवर्सरी थी। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए अरबाज और शूरा सोहेल खान के घर पहुंचे। जहां अपने स्पेशल डे पर शूरा रेड कलर की ड्रेस में नजर आईं वहीं अरबाज खान कैजुअल आउटफिट में दिखे।

शूरा अरबाज की शादी की सालगिरह में पहुंचा पूरा खान परिवार

बता दें कि दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी की पार्टी में पूरा खान परिवार शामिल हुआ। सोशल मीडिया पर सोहेल खान के घर के बाहर की तस्वीरें और क्लिप छाई हुई हैं जिसमें देखा जा सकता है कि कभी हेलन दस्तक देती हैं तो कभी सलीम खान अपनी पहली पत्नी सुशीला चरक के साथ नजर आते हैं। बता दें कि दोनों की पार्टी अटेंड करने के लिए सलमान खान भी अपना बिजी शेड्यूल छोड़कर पार्टी में पहुंचे। वहीं अलवीरा खान, मनीषा कोइलारा, अर्पिता खान, आयुष शर्मा समेत पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया। बता दें कि अभी तक दोनों की दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी की इनसाइड तस्वीरें सामने नहीं आई हैं, लेकिन फैन्स का मानना है कि यह पार्टी भी ग्रैंड रही होगी।

बेटी के आने से पूरा हुआ परिवार

आपको बता दें कि अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से तलाक के लगभग 5 साल पूरे होने के बाद शूरा खान से शादी रचाई थी। शूरा और अरबाज ने साल 2023 में एक प्राइवेट सेरेमनी में एक दूसरे का हाथ थामा था। बता दें कि दोनों की उम्र में बड़ा फासला है, लेकिन फिर भी कपल के बीच बेहतरीन बॉन्ड देखने को मिलता है। बता दें कि इसी साल कपल के घर में खुशियां आई हैं। शूरा खान ने 5 अक्तूबर को बेटी को जन्म दिया था बेटी सिपारा के आने से पूरे परिवार में खुशियां आ गई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X