..................... Arbaaz Khan and Malaika came to drop son Arhaan Khan at Mumbai airport, video went viral। एक दूसरे को गले लगाते दिखे Arbaaz Khan-Malaika Arora, बेटे की खातिर नजर आए साथ-साथ - Hindi Filmibeat

Video: अरबाज खान ने मलाइका से कहा कुछ ऐसा कि हसीना ने झटपट लगा लिया गले, वायरल हुआ पब्लिक प्लेस का वीडियो

Arbaaz Khan Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान सालों पहले अलग हो चुके हैं। दोनो ने 2017 में तलाक ले लिया था। मगर, अपने बेटे अरहान की खातिर कई बार दोनों साथ में भी नजर आ चुके हैं। मलाइका और अरबाज को साथ में देखकर उनके फैंस भी बेहद खुश होते हैं। एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अपने बेटे अरहान को छोड़ने के लिए साथ-साथ नजर आए। दोनों का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को गले लगाते भी दिख रहे हैं। जब भी बेटे की बात आती है तो दोनों हमेशा साथ दिखते हैं और उनके पैरेंटिंग के इस तरीके की भी जमकर तारीफ होती है। अरहान खान के बारे में आपको बता दें कि वो अमेरिका में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। जब भी छुट्टियां होती है तो उन्हें रिसीव करने और वापस छोड़ने के लिए अरबाज-मलाइका एयरपोर्ट जरूर आते हैं।

वहीं, बेटे को छोड़ने आईं मलाइका एयरपोर्ट पर काफी इमोशनल नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ओवरसाइज क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहन रखा था। तीनों एयरपोर्ट पर बातें करते भी दिखे तो वहीं अरहान को छोड़ने के बाद अरबाज और मलाइका ने एक दूसरे को गले लगाया और वहां से निकल गए।

दोनों के इस वीडियो की यूजर्स जमकर तारीफ भी कर रहे हैं तो वहीं कई लोग अर्जुन कपूर पर भी निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- कोई भी बात हो, लेकिन ये देखना सुखद है कि दोनों पेरेंट्स बेटे को छोड़ने के लिए साथ आते हैं। एक और यूजर ने लिखा है- कम से कम पेरेंट्स वाली ड्यूटी तो अच्छे से निभा रहे हैं। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- अर्जुन पर तरस आता है कभी-कभी।

एक और शख्स ने कॉमेंट किया है- ये को-पैरेंटिंग बढ़िया करते हैं। बता दें कि, 2017 में तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में हैं। तो वहीं, अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी के अफेयर की खबरें भी लगातार सुर्खियों में रही थी। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई बार साथ-साथ स्पॉट किए जाते हैं और एक दूसरे को लेकर पोस्ट भी शेयर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X