कंडोम लगाने की सलाह दे रहे हैं 53 की उम्र में बाप बनने वाले अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा ने भी किया रिएक्ट

Arbaaz Khan Malaika Arora Condom Video: सुपरस्टार अरबाज खान एक बार फिर से बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं। अरबा खान की दूसरी बीवी शूरा खान इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। ये गुड न्यूज़ अरबाज खान ने मीडिया से कंफर्म भी कर दी है। वहीं अब अरबाज खान एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरबाज खान के साथ उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा भी साथ में ही दिखाई दे रही हैं।
अरबाज खान के इस थ्रोबैक वीडियो की बात करें तो इसमें वो और मलाइका साजिद खान के शो में नजर आ रहे हैं। टॉक शो में अरबाज साजिद को एक चुटकुला सुनाते हैं। अरबाज खान कहते है, "एक शख्स उनकी वाइफ और 9 बच्चे लेट नाइट शो देखकर आते हैं और बस स्टॉप पर खड़े होते हैं। उसी लाइन को एक लंगड़ा आदमी ज्वाइन करता है। उसकी बैसाखी कड़क कड़क कड़क करके अवाज करती है। बस आती है तो कंडक्टर कहता है कि सिर्फ 10 लोग ही जा सकते हैं। इसपर पति कहता है कि तुम 9 बच्चों को लेकर जाओ मैं पैदल आता हूं। वो लास्ट बस थी। वो चलता हुआ जाता है और पीछे लंगड़ा आदमी बैसाखी के सहारे चलते हैं तो उसकी बैसाखी कड़क कड़क कड़क आवाज करती हैं।आवाज से परेशान होकर शख्स पीछे मुड़कर कहता है भाई साहब आप इसपर रबड़ क्यो नहीं लगा लेते हैं। इसपर लंगड़ा आदमी कहता है तुझे पता है तूने रबड़ (कंडोम) लगाया होता तो आज हम बस में बैठकर जाते।"
अरबा खान के इस चुटकुले पर मलाइका अरोड़ा और साजिद खान खूब जोर से हंसते हैं। इसके साथ ही मलाइका की हंसी तो रुकने का नाम ही नहीं लेती है। बता दें कि अरबाज मलाइका की जोड़ी काफी लोकप्रिय रह चुकी है। दोनों कई चैट शोज से लेकर इंटरव्यू में साथ दिखाई दे चुके हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरबाज खान ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शूरा खान की प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की है। अरबाज खान पहले से 22 साल के बेटे अरहान खान के पिता हैं। पहली वाइफ मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के कई साल बाद अरबाज ने 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी रचाई थी। शूरा खान की उम्र में अरबाज खान से 23 साल छोटी है।
हली बार इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए अरबाज ने कहा कि 'हां, ऐसा है। मैं इस खबर से मना नहीं कर रहा हूं। ये कुछ ऐसी चीज है, जो बाहर आ चुकी है। इसके बारे में मेरी फैमिली को पता है। लोगों को पता है। ये काफी स्पष्ट भी है।'
अरबाज खान ने आगे कहा कि उनकी और शूरा खान की लाइफ में बहुत ही रोमांचक समय आया है। दोनों ही काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। एक्टर ने कहा कि 'मैं और शूरा अपनी लाइफ में इस नई जिंदगी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पिता बनने को लेकर नर्वस हैं? इस पर एक्टर ने कहा कि 'हर किसी के साथ ऐसा होता है। कोई भी इंसान ऐसा फील कर सकता है।'
उन्होंने आगे कहा कि 'मैं भी कुछ वक्त के बाद पिता बनने वाला हूं। ये मेरे लिए एक नई फीलिंग है। मैं एक्साइटेड हूं। खुश हूं और आगे की ओर देख रहा हूं। ये मुझे नई जिम्मेदारी का एहसास करवा रहा है। मुझे ये पसंद है।'


Click it and Unblock the Notifications











