अरबाज खान ने पहली बार किया कुबूल, जॉर्जिया एंड्रियानी को कर रहें है डेट
अरबाज खान इस समय दबंग 3 के साथ साथ अपनी लवलाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में चल रहें है। हाल ही में उन्होने कुछ ऐसा कह दिया जिसने काफी कुछ साफ कर दिया है। बता दें कि वो काफी समय से इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ कैमरे में कैद हो रहे थे और खबरें आ रहीं थी कि अरबाज उनको डेट कर रहें है। हालांकि अरबाज ने कभी इस बात को सबके सामने नहीं स्वीकारा है।
बता दें कि अब अरबाज ने कुबूल कर लिया है कि वो जॉर्जिया को डेट कर रहें है और उनकी लाइफ में प्यार एक बार फिर से वापस आ चुका है। अरबाज खान फिल्म जैक एंड दिल का प्रमोशन कर रहे थे जहां उन्होने इस बात का खुलासा कर दिया कि वो रिलेशन में है।

एक खबर के मुताबिक अरबाज खान और जॉर्जिया अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते है और इसके लिए दोनो परिवारों की सहमती हो चुकी है। अरबाज खान और जॉर्जिया की बॉंडिंग काफी ज्यादा अच्छी है और यही कारण है वो अगले साल शादी कर रहे है।
हाल ही में दोनो को गणेश महोत्सव के दौरान भी साथ देखा गया था और बड़ी बात तो ये थी इस मौको मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थी। मलाइका काफी ज्यादा रिलैक्श और खुश लग रही थी उनको इस बात से कोई चिंता नहीं थी।
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ और अरबाज खान काफी समय तक साथ में रहे थे और 18 साल के बाद दोनो ने तलाक ले लिया था। हालांकि दोनो के बीच कोई शिकवे गिले नहीं है और दोनो अक्सर साथ में दिखाई भी पड़ते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications