अरबाज खान ने मीडिया के सामने किया ऐलान-ए-मोहब्बत, कुबूल किया जॉर्जिया के साथ रिश्ता
Recommended Video

अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियान काफी समय से एक दूसरे को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है लेकिन दोनो इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। लेकिन अब अरबाज खान ने बता दिया है कि वो उनको डेट कर रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान पहुंचे अरबाज खान और जॉर्जिया से सवाल पूछने के दौरान अरबाज ने कहा अब वो इसे छिपाना नहीं चाहते। वह यह भी मानते हैं कि इस वक्त जॉर्जिया उनकी लाइफ में हैं।
अरबाज और मलाइका के तलाक ने सबको काफी ज्यादा चौंका दिया था क्योंकि दोनो का तलाक 19 वर्षों के बाद हुआl हालांकि अरबाज और मलाइका अभी भी एक दूसरे के संपर्क में हैं। साथ में खास मौके पर नज़र आते हैं।

कुछ महीनों पहले अरबाज, अरबाज के बेटे, जॉर्जिया और अमृता अरोड़ा को एक साथ बांद्रा के एक रेस्त्रां से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इससे पहले भी जॉर्जिया और अरबाज खान को अरबाज के बेटे अरहान के साथ डिनर डेट पर देखा गया था।
फिलहाल मलाइका इस समय अर्जुन कपूर को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं लेकिन अभी कुबूलनामा होना बाकी है। अरबाज 12 मार्च से अपने नए शो पिंच को लेकर आ रहे हैं। इस शो को अरबाज खान होस्ट करेगें।


Click it and Unblock the Notifications