जब रणबीर कपूर को पापा समझ कर उनसे लिपट गईं थीं आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या ने सुनाया मज़ेदार किस्सा
आराध्या बच्चन उन चंद स्टार किड्स में से हैं जो धीरे धीरे कैमरे के सामने शरमाना बंद कर चुकी हैं। एक समय था जब वो कैमरे से ही क्या लोगों से भी काफी शरमाती थीं। ये किस्सा बताया खुद ऐश्वर्या राय बच्चन ने।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब आराध्या छोटी थीं एक पार्टी में उन्होंने रणबीर को देखा और उन्हें गले लगाने के लिए ज़ोर से दौड़ पड़ीं।

सबको लगा कि ये रणबीर का चार्म है कि लड़कियां क्या बच्चे भी उन पर फिदा हो जाते हैं। लेकिन ऐश्वर्या जानती थीं कि आराध्या रणबीर को अपने पापा यानि कि अभिषेक बच्चन समझकर झट से लिपट गईं।
दरअसल, रणबीर ने वैसे ही टी शर्ट और टोपी पहनी हुई थी और उनकी वैसे ही दाढ़ी थी। इसलिए आराध्या समझ ही नहीं पाईं।


Click it and Unblock the Notifications











