शिल्पा के राजकुमार की तरफ से हैप्पी बर्थडे आराध्या

आज से एक साल पहले अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर ट्वीट किया था 'इट्स अ गर्ल' और आज उस ट्वीट के साथ उस लिटिल गर्ल यानी आराध्या की भी जिंदगी का एक साल पूरा हो गया है और आज हर कोई इस नन्हीं स्टार गर्ल को जन्मदिन की बधाईयां दे रहा है। शिल्पा के राजकुमार वियान ने भी आराध्या को जन्मदिन की बधाई दी है।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने अपने नन्हें बेटे वियान का एक ट्विटर अकाउंट बनाया और आज सुबह ही उस अकाउंट से आराध्या के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं ट्वीट की गयी है। यही नहीं बल्कि आम इंसान भी ट्विटर के जरिये ऐश्वर्या राय और अभिषेक की बेटी नन्हीं स्टार आराध्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अपनी बेटी के पहले जन्मदिन को लेकर ऐश और अभिषेक काफी उत्साहित हैं और उसे अपनी तरफ से अनोखा गिफ्ट देने की तैयारी में लगे हैं। दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन भी अपनी पोती के पहले जन्मदिन को कुछ खास बनाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐश्वर्या राय अपनी बेटी को अभी भी कैमरे से दूर रखना चाहती हैं और नही चाहतीं कि कैमरे उनकी बेटी को चारों तरफ से घेरकर हर एक एंगल से उनकी तस्वीर लें। एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी होने से पहले अब वो एक मां हैं और टिपिकल मां की तरह ही सोच रही हैं।

आराध्या के जन्मदिन की पार्टी इस साल बड़े ही शांत तरीके से मनाई जाएगी। इस पार्टी में सिर्फ फैमिली मेंबर ही शामिल होंगे। वैसे तो आराध्या का ये पहला जन्मदिन है और इसे बड़े ही धूम धाम से मनाया जाना चाहिए था लेकिन ऐश और अभि इस साल अपनी बेटी का जन्मदिन सिर्फ प्राइवेट तरीके से ही मनाना चाहते हैं। तो आइये देखते हैं लोगों ने किस तरह से आराध्या को जन्मदिन की बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X