PICS: आराध्या बच्चन की बर्थ डे पार्टी में झूला झूलते दिखे अभिषेक - ऐश्वर्या सहित बाकी मेहमान
आराध्या बच्चन ने शनिवार को अपना 8वां जन्मदिन मनाया जिसे खास बनाने के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में शाहरूख खान से लेकर सोनाली बेंद्रे तक मेहमानों की लिस्ट में शामिल थे। वहीं आराध्या के नन्हें दोस्तों की तो पूरी फौज तैयार थी।
पार्टी में केक काटने के बाद सभी बच्चे और बड़े, झूले पर बैठने का मज़ा लेते दिखाई दिए। आराध्या जहां अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखीं वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या भी झूले पर बैठे नज़र आए।
गौरतलब है कि जन्म के बाद शुरूआती दिनों में ऐश्वर्या ने आराध्या को कैमरों से दूर रखने की काफी कोशिश की थी। वहीं बचपन में आराध्या भी कैमरे देखकर काफी चिढ़ जाती थीं और कभी कभी तो रोने भी लगती थीं।

लेकिन अब आराध्या की कैमरों से भी दोस्ती हो चुकी है और वो गाहे बगाहे फोटोग्राफर्स को चिढ़ाते तो कभी पोज़ देती नज़र आ जाती हैं। वहीं जैसे जैसे वो बड़ी हो रही हैं, ऐश्वर्या राय की छवि उनमें साफ नज़र आती है। हमारी ओर से भी उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाई।


Click it and Unblock the Notifications











