अंबानी हाउस गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची ऐश्वर्या राय और आराध्या, बेटी हुई ट्रोल, लोग बोले- मरने से पहले

Aaradhya Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव के दौरान कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज वहां पर शामिल हुए। शाहरुख खान से लेकर कियारा आडवाणी और श्रद्धा कपूर तक इस फंक्शन में सितारे नजर आए थे। ट्रेडीशनल आउटफिट पहने हुए सभी सितारे काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आए। ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ में इस फंक्शन में शामिल हुई। दोनों मां बेटी ने एक जैसा सूट पहन रखा था और हर बार की तरह ही आराध्या इस बार भी अपने हेयर स्टाइल को लेकर ट्रोल हो गई। उनकी फंक्शन वाली वीडियो जमकर वायरल हो रही है और वह गणपति उत्सव के दौरान पैपराजी को जमकर पोज देती हुई भी नजर आई।

सेम लुक में नज़र आईं आराध्या-ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन इस बार अनारकली नहीं बल्कि सिंपल सलवार सूट पहने हुए नजर आई थी। ऐश्वर्या और आराधना दोनों ही पंजाबी लुक में देखी गई। ऐश्वर्या ने एक तरफ तो ब्लू टोंड सलवार सूट पहन रखा था तो वही आराध्या ने भी सेम येलो कलर का सलवार सूट पहना था। दोनों मां बेटी का लुक एकदम से था। दोनों ने सूट के साथ में मोजरी पहन रखी थी।

आराध्या बच्चन हुई हेयर स्टाइल को लेकर ट्रोल

वायरल वीडियो में आराध्या बच्चन का हेयर स्टाइल हर बार की तरह ही देखा गया और उन्होंने बैंग्स बना रखे थे। वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स की अब जमकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। जिस पर एक यूजर लिखता है कि मैं मरने से पहले आराध्या का फोरहेड देखना चाहता हूं। दूसरे यूज़र ने लिखा कि इनको लोहड़ी का इनविटेशन मिल गया था शायद गलती से। वहीं अन्य यूजर लिखता है कि प्लीज इनका हेयरकट चेंज करवाओ।

अक्सर आराध्या-ऐश्वर्या होतीं हैं ट्रोल

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन दोनों ट्रोल हो रही हों। जब भी दोनों कहीं पर दिख जाती है तो लोगों के कमेंट सामने आने लग जाते हैं। यहां तक कि कुछ लोग तो उन्हें जमकर खरी-खोटी भी सुनते हैं। कई बार तो हेयर स्टाइल की वजह से तो कभी ऐश्वर्या के हमेशा आराध्या का हाथ पकड़ कर चलने के कारण उनका खूब खरी-खोटी सुनाई जाती है।

ऐश्वर्या राय का वर्क फ्रंट

अगर हम ऐश्वर्या राय के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि वह आखरी बार 'पोन्नियिन सेल्वन 2' फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा विक्रम और शोभिता धुलिपाला भी नजर आई थी। इस फिल्म को मणि रत्नम के डायरेक्शन में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छा खासा कलेक्शन भी इकट्ठा कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X