शौहर एआर रहमान की हालत खराब देख पिघलीं सायरा बानो, बोलीं- ‘प्लीज मुझे एक्स वाइफ ना कहें’

AR Rahman

AR Rahman Wife Saira Bano: बॉलीवुड के म्यूजिकल स्टार एआर रहमान आज सुबह से ही अपने नासाज तबीयत तो लेकर सुर्खियों में हैं। एआर रहमान की तबीयत जहां अब बेहतर और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी मिल गया है तो इसी बीच उनकी पत्नी सायरा बानो के खूब चर्चे शुरू हो गए हैं।

फिर जागी सायरा बानो की मोहब्बत

दरअसल, पिछले दिनों एआर रहमान और सायरा बानो के तलाक की खबरों ने सनसनी मचा दी थी। अब सायरा बानो ने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे माना जा रहा है कि सायरा बानो एआर रहमान से तलाक लेने के पूरे मूड में नहीं हैं। एआर रहमान की वाइफ सायरा बानो ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्लीज कोई भी उन्हें रहमान की एक्स वाइफ ना कहें, क्योंकि उनका तलाक नहीं हुआ है।

सायरा बानो ने मीडिया से की बात

दरअसल एआर रहमान की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी वाइफ सायरा बानो ने एबीपी न्यूज को एक वायस नोट भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा कि, 'अस्सलाम वालेकुम, मैं सायरा रहमान बोल रही हूं। मैं ए आर रहमान के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। मुझे ये ख़बर मिली कि उनको सीने में दर्द हुआ था और उनकी एंजिओप्लास्टी हुई है। अल्लाह के फ़ज़ल से वो अब सब ठीक हैं।'

नहीं हैं तलाकशुदा

सायरा ने आगे ये भी कहा कि, 'मैं आप सबसे ये भी कहना चाहती हूं कि हम लोग आधिकारिक रूप से तलाकशुदा नहीं हैं, हम अब भी पति और पत्नी हैं। मेरे स्वास्थ्य कारणों के चलते हमें अलग होना पड़ा है। पिछले दो सालों से मेरी तबीयत सही नहीं थी और मैं उनको ज़्यादा स्ट्रेस भी नहीं देना चाहती थी।'

दुआएं हमेशा साथ

रहमान की वाइफ ने कहा कि, 'प्लीज़, आप मीडिया वालों से यही गुज़ारिश है कि आप मुझे 'एक्स वाइफ़' करके संबोधित ना करें। बात सिर्फ़ इतनी सी है कि हम बस अलग हैं, लेकिन मेरी दुआएं हमेशा उनके साथ हैं। मैं उनकी (ए आर रहमान की) फ़ैमिली से यS भी कहना चाहती हूं कि वे उन्हें ज़्यादा स्ट्रेस ना दें और उनका ख़्याल रखें।'

More from Filmibeat

Read more about: ar rahman saira bano bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X