एआर रहमान भी बने प्रोडयूसर

By Priya Srivastava

A R Rahman
ऑस्कर विजेता एआर रहमान जब भी किसी काम में हाथ डालते हैं वह काम निखर कर लोगों के सामने सोने के रूप में आता है। हाल ही में उनकी बायोग्राफी लांच की गयी है जिसके बारे में बॉलीवुड में काफी चर्चे हो रहे हैं और अब खबर आ रही है कि एआर रहमान भी अब फिल्म निर्माता के रूप में पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने इस बात का खुलासा अपनी किताब की लांचिंग के दौरान किया। उन्होंने कहा है कि वह कई तरह की फिल्मों का निर्माण करते रहना चाहते हैं। वो ह्वाइ एम मूवीज के बैनर तले फिल्मों का निर्माण करना चाहते हैं। वह हिंदी के साथ साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों और अंग्रेजी में फिल्में प्रोड्यूस करना चाहते हैं।

हालांकि शुरुआत वे फिलहाल हिंदी और तमिल की फिल्मों से ही करेंगे। फिर वे तेलुगु में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा है कि उन्हें जिंदगी में कई लेखकों के काम ने प्रभावित किया है। यह वक्त है कि उनके लेखन को वह सही प्लेटफॉर्म दें। रहमान का कहना है उनकी पहली फिल्म म्यूजिकल ही होगी।
उन्होंने मैं लकी हूं कि मुझे लोगों का इतना प्यार मिलता है और लोग मेरे बारे में बातें जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिलहाल रहमान इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार के काम में व्यस्त हैं। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद ही वे किसी और प्रोजेक्ट के बारे में सोचेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X