ऑस्कर विजेता ए आर रहमान अब बनाएंगे लव स्टोरी!

ए आर रहमान जो कि अपने संगीत से इंडिया का नाम पूरे विश्व में मशहूर कर चुके हैं अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरने की तैयारी में हैं। ए आर रहमान का संगीत इंडिया के हर बच्चे बच्चे तक को पसंद आता है और लोग उनका नाम सुनते ही सोच लेते हैं कि उन्होंने संगीत दिया है तो उस गाने में कुछ तो बात होगी। अब रहमान ने संगीत के क्षेत्र में झंडे गाड़ने के बाद अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला कर चुके हैं। ए आर रहमान ने तो फिल्म की कहानी भी लिख ली है और सूत्रों के अनुसार ये एक लव स्टोरी है। ए आर रहमान इस फिल्म का निर्माण इरोस इंटरनेशनल के साथ मिलकर करेंगे।

ए आर रहमान ने मीडिया से इस बारे में बात करते हुए कहा मेरा और इरोज का रिश्ता सालों पुराना है। इस बार ये रिश्ता थोड़ा बदला है। इस बार इस रिश्ते के दूसरे क्रिएटिव साइड को हम एक्सप्लोर करना चाहते हैं। वाइएम मूवीज (ए आर रहमान की प्रोडक्शन कंपनी) इसीलिए बनाई गयी है जिससे इस तरह की फिल्में बनाई जाएं जो कि लोगों को खुशी दे सके औऱ उनकी आर्टिस्टिक और सिनेमैटिक मांगो को पूरा कर सके। इरोज के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील लुल्ला का भी कहना है कि ए आर रहमान के साथ फिल्म बनाकर हम दर्शकों को एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट देने की कोशिश करेंगे।

सुनील लुल्ला ने कहा ये फिल्म ए आर रहमान की क्रिएटिवटी का एक नया पहलू दिखाएगा। हम बहुत खुश हैं ए आर रहमान के साथ इस फिल्म का अनाउंसमेंट करके। इस फिल्म के साथ हम लोगों को बेस्ट एंटरटेनमेंट देने की कोशिश करेंगे। साथ ही हम दर्शकों को ऐसे एक्सपीरिंयस देंगे जिसे वो कभी भी भूल ना सकेंगे। फिल्म का संगीत भी ए आर रहमान देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X