AR Rahman के बाद अब उनकी टीम मेंबर मोहिनी डे ने की तलाक की घोषणा, बोलीं- मुझे दुख हो रहा है कि...

AR Rahman


AR Rahman Team member Mohini Dey Announce Divorce:
ए आर रहमान इन दिनों अपने गाने से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

बता दें कि बीत दिन ही ए आर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो की अलगाव की खबरें सुर्खियों में थीं। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि उनकी टीम की एक सदस्य ने भी पति से अलग होने का फैसला कर लिया है।

दरसअल ए आर रहमान की बेसिस्ट मोहिनी डे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह अपने पति से अलग होने के बात कह रही हैं। मोहिनी इस पोस्ट में यह भी कहती हैं कि गोपनीयता बनाए रखें और किसी भी निर्णय पर ना पहुंचें।

मोहिनी डे ने अपने इस लंबे पोस्ट में लिखा- 'मैं बहुत भारी मन से यह घोषणा करना चाहूंगी कि मैं और मार्क अलग हो रहे हैं। हम आपनी आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। मोहिनी आगे कहती हैं कि हम अच्छे दोस्त हैं इसीलिए हमारी बॉन्डिंग अच्छी है और इसी समझदारी को आगे बढ़ाते हुए हमने इस रिश्ते से निकलना बेहतर समझा।'

आपको बता दें कि ए आर रहमान के तालक की घोषणा के कुछ देर बाद मोहिनी ने भी तलाक की घोषणा की है। हालांकि फैन्स तो दोनों के ही तलाक से हैरान हैं। आपको बता दें कि ए आर रहमान और सायरा बानो ने अपना 29 साल पुराना रिश्ता तोड़ा जिसे सुनकर लोगों को एक बड़ा झटका लगा।

तलाक के बारे में सायरा बानों की वकील वंदना ने कहा कि-सालों तक इस रिश्ते में बंधे रहने के बाद अब मिसेज सायरा बानो ने पति ए आर रहमान से अलग होने का फैसला किया है। यह फैसला कर पाना काफी मुश्किल था। यह फैसला उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में बने तनाव की वजह से लिया है।

More from Filmibeat

Read more about: ar rahman saira banu mohini dey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X