..................... AR Rahman Reacts On Stampede-Like Situation At Chennai Concert, Women Molested, Children Injured - Hindi Filmibeat

AR Rahman के कॉन्सर्ट में मची ऐसी भगदड़, रोने लगे बच्चे, औरतों के साथ हुई छेड़छाड़, घुटने लगा दम- वायरल वीडियो

ar-rahman-reacts-on-stampede-like-situation-at-chennai-concert-women-molested-children-injured

AR Rahman Concert: दुनियाभर में मशहूर सिंगर- कंपोजर एआर रहमान के लिए रविवार को चेन्नई के पनियूर में आदित्यराम पैलेस में 'माराकुमा नेनजाम' टाइटल एक म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया। इवेंट में उनके हजारों फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन ये अनुभव उनके लिए बेहद 'दर्दनाक' साबित हुआ। वहां का इंतजाम इतना बेकार था कि फैंस के हाथों सिर्फ निराशा लगी।

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने 'दर्दनाक' और 'कभी ना भूल पाने' वाले अनुभवों को शेयर किया। लोगों ने शिकायत की कि कैसे टिकट होने के बावजूद उन्हें इवेंट में एंट्री देने की अनुमति नहीं दी गई। कुछ ने यह भी दावा किया कि वहां बिल्कुल भगदड़ जैसी स्थिति थी।

धक्का मुक्की का था माहौल, महिलाओं के साथ हुए छेड़खानी

भीड़ में महिलाओं को परेशान किया गया, उनके साथ छेड़छाड़ भी हुई। कुछ बच्चे अलग हो गए, कुछ घायल हो गए। हजारों फैंस ने आरोप लगाया कि आयोजकों ने टिकटों की अधिक बिक्री की, जिस वजह से वहां धक्का मुक्की का माहौल बन गया। कई लोग घंटों तक सफर करके वहां पहुंचे थे, लेकिन उन्हें पार्किंग तक नहीं मिली। जो इवेंट में पहुंच गए, उनकी शिकायत है कि आवाज बहुत कम थी। जो लोग मंच से दूर थे, उन्हें बमुश्किल कुछ सुनाई दे रहा था।

एक फैन ने ट्विटर पर लिखा- "अब तक का सबसे विचित्र अनुभव! यह अब तक का सबसे खराब म्यूजिकल इवेंट था। वीआईपी ज़ोन के टिकटों की कीमत 25000 और 50000 थी और कोई सुरक्षा नहीं थी। हर ज़ोन एक था। आयोजकों ने जरूरत से ज्यादा टिकटें बेचीं। सभी सीटें स्टेज से दूर थीं। यहां तक कि वीआईपी इलाके से भी मंच नजर नहीं आ रहा था। सुरक्षा का कोई इंतजार नहीं। हर कोई हर जगह से प्रवेश कर रहा था। यह भगदड़ जैसा था.. ये फैंस का अपमान है।"

लोग सोशल मीडिया पर अब आयोजकों पर गुस्सा निकाल रहे हैं और एआर रहमान को भी फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सिंगर ने ट्वीट कर फैंस से माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने लिखा- "आप में से जिन लोगों ने टिकट खरीदे हैं और दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के कारण प्रवेश नहीं कर पाए, कृपया अपनी टिकट की कॉपी अपनी शिकायतों के साथ arr4chennai@btos.in पर साझा करें। हमारी टीम जल्द से जल्द जवाब देगी।"

Read more about: ar rahman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X