तलाक के ऐलान के बाद पहली बार नजर आए AR Rahman, बोले- 'इसके बारे में तो किसी को पता नहीं'

AR Rahman

AR Rahman First Appearance After Divorce: ऑस्कर विनर म्यूजिशियन एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने कुछ दिन पहले ही शादी के 29 साल बाद अलग होने की घोषणा करके फैंस को चौंका दिया। बुधवार, 27 नवंबर को गायक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2024 के लिए गोवा रवाना हुए, जहां अलगाव की घोषणा के बाद से उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थी।

AR Rahman का लुक

उन्होंने कला अकादमी में लता मंगेशकर मेमोरियल टॉक: म्यूज़िकल थिएटर इन इंडिया सेशन में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने दिवंगत दिग्गज सिंगर के बारे में बात की। एआर रहमान ने काले और सफेद रंग का प्रिंटेड सूट पहना हुआ था, जिसे काले रंग की पतलून के साथ पेयर किया गया था। उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश सनग्लासेस की जोड़ी के साथ पूरा किया।

AR Rahman ने किया प्रोड्यूस

एआर रहमान ने हेडहंटिंग टू बीटबॉक्सिंग के लिए प्रोड्यूसर का रोल निभाया, जिसके लिए उन्होंने IFFI में डॉक्यूमेंट्री की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया, जिसे कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में भी दिखाया गया है। इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए रहमान ने कहा, "हेडहंटिंग टू बीटबॉक्सिंग एक बहुत ही इंस्पीरेशनल कहानी है। मैंने वहां जाकर देखा कि क्या हो रहा है।"

उन्होंने कहा, "यह डेवलपमेंट इतना इंस्पायरिंग था कि मुझे लगा कि यह एक ऐसी कहानी है जो कई लोगों को प्रेरित कर सकती है। ज्यादातर लोग इस नए नागालैंड के बारे में जानते भी नहीं हैं।"

AR Rahman का तलाक

20 नवंबर को, एआर रहमान ने एक्स पर अपने तलाक की खबर शेयर की और लिखा, "हमें उम्मीद थी कि हम तीस साल पूरे कर लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजें एक अनदेखे अंत लेकर आती हैं। टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है। फिर भी, इस बिखराव में, हम मतलब की तलाश करते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह ना मिले। हमारे दोस्तों, आपकी दयालुता के लिए और इस नाजुक समय से गुजरते समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए धन्यवाद"

आपको बता दें, ए.आर. रहमान और सायरा की शादी 1995 में हुई और उनके तीन बच्चे हैं - खतीजा, रहीमा और अमीन।

More from Filmibeat

Read more about: ar rahman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X