दवाओं के साथ रंग लाई दुआएं, अस्पताल में भर्ती एआर रहमान को लेकर आया बड़ा अप्डेट

AR Rahman

AR Rahman Discharged: बॉलीवुड सिंगर एआर रहमान को लेकर आज अचानक चौकानें वाली खबर आई कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। एआर रहमान के सीने में तेज दर्द की शिकायत के कारण उन्हें आनन फानन में चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब उन्हें लेकर बड़ा अप्डेट सामने आया है।

एआर रहमान को मिली अस्पताल से छुट्टी

खबरें हैं कि डॉक्टर्स ने उन्हें चेकअप के बाद छुट्टी दे दी है। सिंगर के बेटे ने पीटीआई को बताया, "वो अभी घर वापस आए हैं। वो बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने वहां उनके कुछ टेस्ट किए। लेकिन अब सबकुछ ठीक है और उनकी तबीयत भी ठीक है।"

एआर रहमान के मैनेजर ने दी थी ये जानकारी

वहीं इससे पहले एआर रहमान के मैनेजर ने उनकी हेल्थ अपडेट दी थी। उन्होंने कहा था कि, "उन्हें गर्दन में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनके कुछ जरूरी टेस्ट हुए हैं और कुछ घंटों में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। रहमान अब बिल्कुल ठीक हैं।"

Take a Poll

डिहाइड्रेशन के लक्षण

वहीं, अपोलो अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन से मिली जानकारी के अनुसार एआर रहमान को डिहाइड्रेशन के लक्षण थे। रूटीन चेकअप के बाद वो डिस्चार्ज हो गए थे। बता दें कि एआर रहमान को काफी संघर्ष के बाद मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' में म्यूजिक कंपोज करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' के लिए म्यूजिक बनाया और बॉलीवुड में छा गए। आज वो म्यूजिक के बादशाह कहलाते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ar rahman bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X