AR Rahman ने 29 साल बाद पत्नी से लिया तलाक तो बेटी का ऐसा था रिएक्शन, बोलीं- इस मुद्दे को हम...

AR rahman

AR rahman Divorced wife saira banu after 29year: ए. आर. रहमान अपने गानों और अपनी आवाज को लेकर खास चर्चाओं में रहते हैं उनकी आवाज के लाखों करोड़ों फैन्स हैं, लेकिन इन दिनों अपनी आवाज के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।

टूट गया 29 साल पुराना रिश्ता
दरअसल बीते दिन उन्होंने अपनी पत्नी संग तलाक की घोषणा की थी। इस खबर को सुनते ही उनके फैन्स को जोर का झटका लगा। उनके वकील ने बताया कि एक भावनात्मक तनाव के बाद दोनों अलग हो रहे हैं। वहीं माता पिता का 29 साल का रिश्ता टूटता देख बेटी का रिएक्शन सामने आया है।

पिता और मां के तलाक पर बेटी का आया रिक्शन
बता दें कि ए आर रहमान के तीन बच्चे हैं। जिसमें से खतीजा का बयान सामने आया है। खतीजा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर इस मुद्दे के बारे में बात करते हुए कहा- 'मुझे खुशी होगी कि आप इस मामले को रिस्पेक्ट और प्राइवेसी के साथ ट्रीट करें। बात को समझने के लिए आप सभी का शुक्रिया।'

इसके बाद वह अपने अगले पोस्ट में लिखते हैं- 'मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि आप इस मुश्किल समय में हमारी निजता का सम्मान करें। हमें समझने के लिए शुक्रिया।' आपको बता दें खातीजा से पहले ए आर रहमान के बेटे अमीन भी इस मैटर को प्राइवेट रखने की बात कर चुक हैं।

क्यों ले रही हैं सायरा बानो तलाक
आपको बता दें कि सायरा बानों की वकील वंदना ने कहा कि-सालों तक इस रिश्ते में बंधे रहने के बाद अब मिसेज सायरा बानो ने पति ए आर रहमान से अलग होने का फैसला किया है। यह फैसला कर पाना काफी मुश्किल था। यह फैसला उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में बने तनाव की वजह से लिया है।

More from Filmibeat

Read more about: ar rahman saira banu viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X