रहमान को नहीं मिली ताज के पास गाने की इजाजत

विभाग का कहना है कि इस पार्क में फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की शूटिंग की इजाजत दी गयी थी तब यहां पर फिल्म की यूनिट वालों ने काफी नुकसान पहुंचाया था जिसके चलते उन्होंने इस बार कोई रिस्क उठाना उचित नहीं समझा।
आपको बता दें कि आने वाली फिल्म 'एक था दीवाना' के लिए रहमान यहां एक गीत फिल्माना चाहते थे। लेकिन अब उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पायेगी। खैर रहमान ने इस समस्या का विकल्प खोज लिया है। अब वो अपना यह गाना उस होटल में फिल्मायेंगे जहां से ताजमहल का दृश्य बहुत मनोरम दिखायी देता है।


Click it and Unblock the Notifications











