मसकली 2.0 - सिद्धार्थ मल्होत्रा - तारा सुतारिया के मसकली रीमेक पर फूटा ए आर रहमान का भयानक गुस्सा
कहते हैं किसी शांत इंसान के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए क्योंकि जब उसका गुस्सा फूटता है तो भयंकर फूटता है। ऐसा ही कुछ हुआ है आज रिलीज़ हुए गाने मसकली 2.0 के साथ। इस गाने में दिखाई दे रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया।
ये गाना दिल्ली 6 का है जिसे गाया है मोहित चौहान ने और कंपोज़ किया है ए आर रहमान ने। अब इस गाने के रीमेक पर ए आर रहमान का गुस्सा फूटा है।

ए आर रहमान ने एक ट्वीट करते हुए ओरिजिनल मसकली शेयर किया और लिखा - कोई शॉर्ट कट नहीं। रातों को जगकर, बार बार लिख कर, 200 म्यूज़िशियन की मेहनत पर, 365 दिन के जी जान लगाकर दिमाग खपाने पर बना एक ऐसा गाना जो कई पीढ़ियों को याद रहेगा।
एक डायरेक्टर, कंपोज़र, गीतकार की टीम जिसे एक्टर्स, डांस डायरेक्टर्स और एक बेहद मेहनती फिल्म क्रू ने बनाया है। आपको ढेर सारा प्यार और दुआएं - ए आर रहमान
प्रसून जोशी ने भी एआर रहमान का साथ देते हुए लिखा कि दिल्ली 6 का हर गाना दिल के करीब है। इसे इतने बेतरतीबी से इस्तेमाल होते देखना दुखद है। उम्मीद करता हूं की टीसीरीज़ का ज़मीर जागेगा।
ए आर रहमान के गुस्से पर अब लोग शानदार रिएक्शन भी दे रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications












