ए.आर. रहमान पिप्पा के लिए बनाएंगे धमाकेदार म्यूजिक, टैंक-युद्ध पर आधारित है ईशान खट्टर की फिल्म!
आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि ऑस्कर विजेता मेस्ट्रो ए.आर. रहमान, राजा कृष्ण मेनन द्वारा निर्देशित और ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्युली द्वारा अभिनीत उनकी आगामी फिल्म पिप्पा के लिए म्यूज़िक देंगे। यह एक्शन से भरपूर पहली ऐसी वार फिल्म है, जो युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब 'द बर्निंग चाफीस' पर आधारित है।
फिल्म 'पिप्पा' में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे, जो 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा रह चुके हैं और एक ऐसे अनुभवी सिपाही हैं, जिन्होंने अपने भाई बहनों के साथ 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्व की ओर से मोर्चा संभाला था, और पड़ोसी देश बंगलादेश को स्वतंत्र किया। इस फिल्म का अनोखा शीर्षक रुसी लोकप्रिय वार टैंक PT-76 के नाम पर आधारित है जिसे प्यार से "पिप्पा" बुलाया जाता है।
बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली ने प्रभास को लेकर बोली थी ये बात, आज सच हो रही है साबित!


Click it and Unblock the Notifications











