शाहरूख खान की जीरो से क्लैश नहीं होगी ये फिल्म- एक हफ्ता पहले रिलीज FINAL
हॉलीवुड फिल्म एक्वामैन कुछ एक देशों को छोड़कर दुनियाभर में 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। लेकिन भारत में फिल्म शाहरुख खान की जीरो से क्लैश करने के बजाए एक हफ्ते पहले ही रिलीज हो रही है। जी हां, एक्वामैन भारत में 14 दिसंबर को रिलीज हो रही है। यानि की यूएस में रिलीज से एक हफ्ते पहले। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का एक हफ्ता पूरा- औंधे मुंह गिर चुकी है फिल्म- सुपरफ्लॉप
शाहरुख खान की जीरो 21 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म पहले तीन अन्य फिल्मों के साथ क्लैश कर रही है। माउली, दि एसिडेंटल प्राइम मिनिस्टर और एक्वामैन.. लेकिन तीनों ही फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट बदल ली है। लिहाजा, अब जीरो 21 दिसंबर को सोलो रिलीज हो रही है। जाहिर है फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इसका फायदा मिलने वाला है।

एक्वामैन भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। भारत में हॉलीवुड फिल्मों की पॉपुलैरिटी को देखते हुए कहा जा सकता है फिल्म अच्छी ओपनिंग देगी। भारत में हॉलीवुड फिल्मों के दर्शक तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी साल रिलीज ऐवेजर्स इन्फिनिटी वॉर, वंडरवुमैन, मिशन इंपॉसिबल ने बेहतरीन कमाई की है।
जीरो की बात करें तो आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म फिल्म की कहानी अधूरेपन को सेलिब्रेट करती है। जहां शाहरुख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं.. कैटरीना एक डिप्रेशन से ग्रेसित सुपरस्टार बनी हैं। जबकि अनुष्का शर्मा बल्जिंग डिस्क नाम की बीमारी से ग्रसित दिखाई गई हैं। अनुष्का का किरदार फिल्म में एक वैज्ञानिक का है।


Click it and Unblock the Notifications