काफी फिल्मी होने वाला है अप्रैल, सिनेमा हॉल में ही गुजरेगा पूरा महीना, रिलीज होने वाली है ये इतनी सारी फिल्में
April 2026 Box Office Release: 2026 का चौथा महीना अप्रैल आज से शुरू हो रहा है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई और फिल्मों के लिहाज से मार्च का महीना काफी जबरदस्त रहा। एक अकेली धुरंधर 2 को देखने के लिए बॉक्स ऑफिस पर सुबह से शाम तक लंबी लाइने देखने को मिली है। ऐसे में अब हम आपके लिए अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। अप्रैल का महीना काफी फिल्मी होने वाला है क्योंकि इस महीने में काफी सारी जबरदस्त फिल्में रिलीज हो रही हैं।

1. भूत बंगला (Bhoot Bangla)
कास्ट- अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तबू, वामिका गब्बी
डायरेक्टर- प्रियादर्शन
जोनर- हॉरर कॉमेडी
रिलीज डेट- 10 अप्रैल, 2026
एक दशक से भी लंबे समय के बाद प्रियादर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी पर्दे पर वापसी कर रही है जिसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है ऐसे में फैंस का दिल थिएटर में हंसी के साथ साथ डर से कंप उठेगा। इस फिल्म को अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
2. गिन्नी वेड्स सनी 2 (Sunny Weds Ginny 2)
कास्ट- अविनाश तिवारी, मेधा शंकर, लिलिट दूबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नायानी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी, रोहित चौधरी
डायरेक्टर- प्रशांत झा
जोनर- रोमांटिक कॉमेडी
रिलीज डेट- 24 अप्रैल, 2026
गिनी वेड्स सनी 2 एक लाइट-हार्टेड फैमिली एंटरटेनर है जिसमें अविनाश तिवारी और मेधा शंकर लीड रोल में हैं। इस फिल्म को विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
3. मर्सी (Mercy)
कास्ट- राज वासुदेवा, आदिल हुसैन, निहारिका रायजादा, कुणाल भान, अपर्णा घोषाल, अजिंक्या मिश्रा
डायरेक्टर- मिटुल पटेल
जोनर- सस्पेंस, ड्रामा
रिलीज डेट- 24 अप्रैल, 2026
Mercy की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए टीम ने कहा, "हर विदाई अपने साथ प्रेम और खोने की एक कहानी लेकर आती है। 'MERCY' इंसानी रिश्तों, देखभाल और उस शांत साहस की गहरी कहानी पेश करती है, जो किसी को जाने देने के लिए चाहिए होता है।"
4. द वारड्रोव (The Wardrobe)
कास्ट- दिव्या अग्रवाल, रजनीश दुग्गल
डायरेक्टर- सौरभ चौबे
जोनर- सुपरनेचुरल हॉरर-थ्रिलर
रिलीज डेट- 24 अप्रैल, 2026
द वारड्रोव को ज्योति राज गवाली ने प्रोड्यूस किया है और राज गवाली इसके को प्रोड्यूसर है। फिल्म राज गवाली प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। द वारड्रोव में कुछ ऐसे रहस्य खुलते दिखाए जाएंगे जो कभी खुलने नहीं चाहिए थे।
5. श्री बाबा नीम करोली महाराज (Shree Baba Neem Karoli)
कास्ट- सुबोध भावे, हितेन तेजवानी, समीक्षा भटनागर, मोहित गुप्ता, हेमंत पांडे
डायरेक्टर- शरद सिंह ठाकुर
जोनर- बायोग्राफिकल
रिलीज डेट- 24 अप्रैल 2026
इस फिल्म में फिल्म मेकर शरद सिंह ठाकुर ने नीम करोली बाबा की लाइफ और उनकी टीचिंग्स, उनके इंफ्लुएंस और उनकी स्पीरिचुअल लीगेसी के बारे में बताया है।


Click it and Unblock the Notifications











