..................... Approval of Salim-Javed must for Zanjeer remake: Arbaaz, रीमेक बनाने के लिए अनुमति लेना जरूरी है: अरबाज खान - Hindi Filmibeat

रीमेक बनाने के लिए अनुमति लेना जरूरी है: अरबाज खान

मुंबई। अभिनेता अरबाज खान का कहना है कि जंजीर की रीमेक बनाने के लिए फिल्‍म के स्क्रिप्‍ट राइटर सलीम-जावेद से अनुमति लेना जरूरी है। यह हमेशा ही होता है कि किसी भी फिल्‍म की रीमेक तभी बनाई जा सकती है, जब ओरिजनल फिल्‍म से जुड़े हुए लोग अनुमति देते हैं। गौरतलब है‍ कि इन दिनों 'जंजीर' फिल्‍म की बन रही रीमेक के 'इंटेलेक्‍चुअल राइट' के लिए ओरिजनल फिल्‍म की स्‍िक्रप्‍ट लिखने वाले सलीम खान और जावेद अख्‍तर में विवाद चल रहा है।

अरबाज का कहना है कि अगर आप फिल्‍म बना रहे हैं तो इसके लिए ओरिजनल फिल्‍म से जुड़े लोगों से बात करना जरूरी है। मेरे ख्‍याल से जब यह फिल्‍म बननी शुरू हुई थी तो सलीम-जावेद से इसके बारे में चर्चा करनी चाहिए थी। उन्‍होने कहा कि यह केस अदालत के पास है अत: मैं इस संबंध में कुछ नहीं कहूंगा।

'जंजीर' फिल्‍म की रीमेक के डायरेक्‍टर अपूर्व लखिया है। फिल्‍म की शूटिंग इन दिनों जारी है लेकिन ओरिजनल फिल्‍म 'जंजीर' के स्क्रिप्‍ट राइटर सलीम-जावेद इस फिल्‍म की रिलीज पर रोंक लगाने की बांबे हाई कोर्ट से अपील कर चुके हैं। सलीम-जावेद का कहना है कि फिल्‍म की रीमेक बनाने के लिए उनसे अनु‍मति नही ली गई है। अत: उन्‍होने फिल्‍म निर्माताओं से 6 करोड़ रूपयों की मांग की है।

इस फिल्‍म में तेलूगू फिल्‍म के अभिनेता रामचरन, अमिताभ की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि जया बच्‍चन की भूमिका में प्रियंका चोपड़ा हैं वहीं संजय दत्‍त फिल्‍म में प्राण वाला किरदार निभा रहे हैं। फिल्‍म निर्माता प्रकाश मेहरा के बेटे अमित मेहरा हैं। इस फिल्‍म के जून में रिलीज होने की उम्‍मीद की जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X