ENT Live Updates: क्या बंद होने वाला है The Kapil Sharma Show

entertainment live

Entertainment Live Updates: अप्रैल के नए सवेरे के साथ मनोरंजन गलियारा फिल्मी खबरों और गॉसिप्स से पटा दिखाई दे रहा है। ऐसे में एक क्लिक में मनोरंजन के सभी अपडेट्स पाने के लिए फॉलो कीजिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को...

एप्पल के सीईओ टिम क्रुक की भारत में जबरदस्त खातिरदारी हुई। तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने टिम क्रुक से मुलाकात की और खूब तस्वीरें क्लिक कराई। इनमें से माधुरी दीक्षित के साथ बड़ा पाव खाते टिम की तस्वीर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रही है।

इसके साथ ही बीते दिनों खबरें सामने आई थीं कि कपिल शर्मा शो का आखिरी एपिसोड जून में टेलीकास्ट होगा। शो को पसंद करने वालों के लिए ये किसी शॉकिंग न्यूज से कम नहीं थी। अब खुद कपिल शर्मा ने शो के ऑफ एयर होने पर चुप्पी तोड़ी है।

Recommended Video

Kapil Sharma ने बताया कब होगा The Kapil Sharma Show Off-Air ? | FilmiBeat

कपिल शर्मा ने ईटाइम्स संग बातचीत में खुलासा किया है कि क्या वाकई शो बंद हो रहा है या नहीं! जून में शो के बंद होने पर कपिल ने कहा, "अभी तक ये फाइनल नहीं हुआ है। जुलाई में हमें एक लाइव टूर के लिए यूएसए जाना है और फिर हम देखेंगे कि हमें क्या करना है। अभी तो बहुत टाइम है।"

LIVE Feed
  • Apr 18, 2023 10:32 PM

    Parineeti Chopra: राघव चड्ढा संग शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने साझा की खुश खबरी, फैंस का इंतजार हुआ खत्म

    Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी मतलब राघव चड्ढा संग डेटिंग और सगाई की खबरों के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन अब इन सबके बीच एक्ट्रेस ने साफ साफ बात की और बता दिया कि कैसे वह इस रिश्ते पर आ रही खबरों को और निजी जिंदगी के दूसरे मुद्दे पर बन रही खबरों को सभालती हैं।

  • Apr 18, 2023 9:57 PM

    KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'लेट्स डांस छोटू मोटू' देखा आपने? सलमान ने खुद गाया है ये गाना!

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म काफी समय से सुर्खियों में है। कभी फिल्म का ट्रेलर तो कभी गाने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। लोग सलमान खान की फिल्म KKBKKJ का ईद को मौके पर 21 अप्रैल को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • Apr 18, 2023 8:47 PM

    Vivek Agnihotri: समलैंगिक शादी को लेकर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने छेड़ी बहस, इस तरह से गिनाए अधिकार

    Vivek Agnihotri: हिंदी फिल्म जगत के जाने माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। हमेशा ही हर मुद्दे पर वह अपनी बात खुलकर रखते हैं, हाल ही में उन्होंने समलैंगिक विवाह के बारें में अपनी बात रखी है।

  • Apr 18, 2023 6:00 PM

    Urfi javed: उर्फी के समर्थन में एक बार फिर आए हनी सिंह, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

    Urfi javed: उर्फी जावेद हमेशा ही अपने अतरंगी फैशन सेंस के चलते हमेशा ही खबरों में रहती हैं, इसके चलते हमेशा ही उर्फी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि कुछ सेलेब्स उर्फी के सपोर्ट में आते है ऐसे ही इस बार उर्फी के सपोर्ट में हनी सिंह उतरे हैं।

  • Apr 18, 2023 2:39 PM

    Saif Ali Khan: सैफ के साथ अब जूनियर एनटीआर नजर आएंगे फिल्म में, सेट से सामने आई तस्वीरें

    Saif Ali Khan: सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, इसमें बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आ रहे हैं। अब यह तो साफ तो गया है कि दोनों साथ में फिल्म में नजर आने वाले हैं।

  • Apr 18, 2023 1:56 PM

    Shahrukh Khan: क्या आपने देखी खान परिवार की ये तस्वीरें?? अगर नहीं देखी तो जरुर देखें

    Shahrukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ तहलका मचा रही है, हर कोई इन तस्वीरें पर दिल खोलकर प्यार लुटा है। इन तस्वीरों में शाहरुख, गौरी, सुहाना,आर्यन और अबराम नजर आ रहे हैं। यह फैमली का नया फोटोशूट है।

  • Apr 18, 2023 12:48 PM

    Priyanka Chopra ने जेठानी Sophie Turner के साथ दिया शानदार पोज

    अपने शो सिटाडेल के प्रमोशन से वक्त निकालकर पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा को लंदन में जोनास ब्रदर्स का कान्सर्ट एन्जॉय करते देखा गया। जहां से उनकी लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अपनी जेठानी सोफी टर्नर के साथ पोज़ देती नजर आ रही हैं।

  • Apr 18, 2023 9:34 AM

    क्ट्रेस इलियाना डिक्रूज जो कि अपनी पर्सनल लाइफ और बोल्डनेस को लेकर छाई रहती हैं, अब उन्होंने जल्द मां बनने की खबर से हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, इलियाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। इसके बाज जहां एक तरफ बधाइयों का तांता लगा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर ट्रोल बच्चे के बाप का नाम पूछ रहे हैं। इलियाना की गुड न्यूज़ के बारे में बात करें तो लियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर दो बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। ये दोनों तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। पहली फोटो में छोटे बच्चे का एक आउटफिट रखा हुआ है, जिस पर लिखा है, 'अब एडवेंचर शुरू हो गया है'।

  • Apr 18, 2023 8:54 AM

    सेक्स रैकेट चलाने वाली मशहूर एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार, 15 हजार रुपये में कराती थी ऐसे काम

    बई क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक देह व्यापार का रैकेट कथित रूप से कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने आरती को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गोरेगांव में एक जगह से दो मॉडलों को रेस्क्यू भी किया है और उन्हें रिहैब सेंटर भेजा गया है। मॉडल्स ने पुलिस को बताया कि आरती ने उन्हें 15-15 हजार रुपए देने का वादा किया था। पुलिस ने डमी ग्राहकों को होटल में भेजा था और इस तरह उन्होंने इस रैकेट का खुलासा किया और आरोपी आरती मित्तल को गिरफ्तार कर लिया।

  • Apr 18, 2023 8:53 AM

    विराट कोहली के उड़े स्टंप, कोहली के बोल्ड होते ही अनुष्का शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन

    चिन्नास्वामी के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रिकॉर्ड्स की बरसात कर डाली है। ऐसे में बड़े मैच में विराट कोहली अपना जलवा नहीं बिखेर सके और सस्ते में पवेलियन लौटे। विराट कोहली के रन आउट होने के बाद स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने ऐसा रिएक्शन दिया जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: entertainment live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X