मुम्बई हमला: निर्माता फिल्म न बनाए

बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक अपूर्व लखिया का ने इस बारे में कहा है कि बॉलीवुड कभी भी आतंकवाद या आतंकवादियों का महिमामंडन करने अथवा ऐसी घटनाओं को भुनाने की कोशिश नहीं करता।
लखिया ने कहा कि फिल्मकार के रूप में हम लोग केवल कहानी कहते हैं और हमेशा नैतिकता का ध्यान रखते हैं इसलिए हम पर आतंकवाद को भुनाने का आरोप नहीं लगना चाहिए।
शूट आउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्म बना चुके लखिया ने कहा अभी मुंबई हमलों पर फिल्म बनाने की बात कहना जल्दबाजी होगी। दरअसल लोग जल्द से जल्द इस दुस्वप्न को भुला देना चाहते हैं। हमने इस हमले में कई जांबाज अधिकारी खोए हैं लेकिन दुर्भाग्य से यह सच है।


Click it and Unblock the Notifications











