ऋतिक से माफी मांग लो वरना सुसाइड करना पड़ेगा - कंगना रनौत को घर बुलाकर जावेद अख्तर ने धमकाया

कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड के बारे में खुलकर बोलने के लिए बाहर आ चुकी हैं। अब एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा कि जब उन्होंने ऋतिक रोशन के खिलाफ बोलना शुरू किया तो उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया जाने लगा था।

कंगना ने बताया कि जावेद अख्तर ने उनसे कहा - ऋतिक रोशन और उसके परिवार से माफी मांग लो। ऐसा नहीं करोगी अंत में सुसाइड करना पड़ेगा।

apologise-to-hrithik-else-you-will-commit-suicide-javed-akhtar-provoked-kangana-ranaut

कंगना ने इस इंटरव्यू में कहा - जावेद अख्तर ने एक बार मुझे अपने घर बुलाया और मुझसे कहा कि राकेश रोशन और उनका परिवार बहुत ही ताकतवर लोग हैं। अगर मैं उनसे माफी नहीं मांगूगी तो मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचेगा। वो लोग मुझे जेल भेज सकते हैं। और मैं अपनी तबाही की तरफ बढ़ जाऊंगी। इसके बाद मेरे पास सुसाइड करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचेगा।

कंगना ने आगे बताया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता था कि अगर मैं माफी नहीं मांगूगी तो मुझे सुसाइड करना पड़ेगा। वो अपने घर बुलाकर मुझ पर चीखे चिल्लाए। मैं बुरी तरह से कांप रही थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X