..................... Apne 2 इसलिए हो रही है पोस्टपोन? बॉबी देओल ने बताया कारण, चिंता में पड़ जाएंगे फैंस! Apne 2 is being postponed due to not getting a good script, Bobby Deol made a big revelation - Hindi Filmibeat

Apne 2 इसलिए हो रही है पोस्टपोन? बॉबी देओल ने बताया कारण, चिंता में पड़ जाएंगे फैंस!

apne 2, bobby deol

Apne 2- फिल्म अपने ने रिलीज होकर काफी तारीफें हासिल की थी और बॉक्स ऑफिस पर धमाका भी काफी तगड़ा हुआ था। पहले बार सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र को साथ देखकर उनके फैंस एक्साइटेड हो गए थे।

साल 2007 में आई उनकी ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म कामयाब रही थी लेकिन अपने 2 को लेकर काफी समय से कुछ अपडेट सामने नहीं आ पाई है। हालांकि इन सभी को एक बार फिर से कॉमेडी-ड्रामा यमला पगला दीवाना में देखा गया था और फिल्म ने काफी शानदार कलेक्शन किया था।

इस फिल्म के चल जाने के बाद दो सीक्वल भी आए थे जिसमें यमला पगला दीवाना 2 और यमला पगला दीवाना फिर से शामिल है। हालांकि ये फिल्में कुछ खास नहीं रहीं और लोगों ने इनको काफी खरी खोटी भी सुनाई। अब अपने 2 को लेकर बॉबी देओल ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।

क्यों हो रही है देरी?

दो फिल्मों फ्लॉप हो जाने के बाद देओल परिवार किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। अपने 2 इसलिए पोस्टपोन हो रही है क्योंकि मेकर्स को कोई अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही है। हाल ही में बॉबी देओल एक फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे और एएनआई से बात करते हुए बॉबी ने कहा था कि 'अपने 2' जरूर बन रही है।

स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। जब स्क्रिप्ट अच्छी होगी तो हम फिल्म बनाएंगे।'' इसके बाद फिर से लोगों ने इसको लेकर बातें करना शुरु कर दिया है। हालांकि इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान कब होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

वर्कफ्रंट पर बॉबी देओल इस वक्त एनिमल को लेकर बिजी हैं जिसमें रणबीर कपूर के साथ वो धमाका करने वाले हैं। इसके अलावा वेब सीरीज आश्रम के अगले पार्ट को लेकर भी वो काफी मेहनत कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी ये सीरीज कब रिलीज होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X