देओल परिवार की धमाकेदार घोषणा- दिवाली 2021 में 'अपने 2' के साथ होगा धमाका

देओल परिवार ने गुरु नानक जयंती के मौके पर एक बड़ी घोषणा की है। धर्मेंद्र साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'अपने' का सीक्वल 'अपने 2' का ऐलान किया है। इस फिल्म में देओल परिवार की तीन पीढ़ी साथ दिखेगी- धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल। फिल्म की शूटिंग 2021 मार्च से शुरु कर दी जाएगी। फिल्म का निर्देशन करेंगे अनिल शर्मा, जिन्होंने पहली फिल्म 'अपने' का डाइरेक्शन किया था।

सनी देओल ने फ़िल्म की घोषणा करते हुए ट्वीट किया- "बाबाजी के आशीर्वद और आपके प्यार की वजह से आज हम वापस एक साथ नज़र आएंगे। अपने पिता, भाई और इस बार बेटे के साथ काम करने का मौक़ा मिलने पर ख़ुद को ख़ुशनसीब मानता हूं। अपने 2 अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगी।"

Apne 2

साल 2007 में आई फिल्म 'अपने' में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल पहली बार किसी फ़िल्म में एक साथ आये थे। फ़िल्म में शिल्पा शेट्टी और कटरीना कैफ़ फीमेल लीड रोल में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

यह पांचवी बार होगा, जब धर्मेंद्र अपने बेटों सनी और बॉबी के साथ पर्दे पर दिखेंगे। अपने के बाद धर्मेंद्र ने सनी और बॉबी के साथ यमला पगला दीवाना फ्रेंजाइजी की तीन फ़िल्में की हैं। करण देओल के लिए यह पहला मौक़ा होगा, जब वो अपने दादा, पिता और चाचा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

फिल्म 'अपने' की कहानी एक ऐसे पिता की कहानी थी जो चाहता था कि उसके बेटे बॉक्सिंग चैंपियन बने। उसका छोटा बेटा बॉक्सिंग रिंग में घायल हो जाता है और उसका बड़ा बेटा अपने पिता के सपनों को पूरा करने की कोशिश करता है। फिल्म पूरी तरह से एक फैमिली ड्रामा थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X