RIP Abdul Kalam सलमान खान ने की थी 'कलाम' जी की हेयर स्टाइल कॉपी!
देश के पूर्व राष्टपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन से पूरा देश दुखी है। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों सलमान खान, शाहरुख खान ने भी अब्दुल कलाम जी के निधन पर दुख जाहिर किया। सलमान खान ने तो यहां तक कहा कि अब्दुल कलाम जी से वो कभी मिले नहीं लेकिन वो उन्हें बेहद प्यार करते हैं और उनकी काफी इज्जत करते हैं।
सलमान खान और अब्दुल कलाम जी का एक और कनेक्शन है फिल्म तेरे नाम के जरिये। असल में सलमान खान ने तेरे नाम फिल्म में जो हेयरस्टाइल रखी थी वो अब्दुल कलाम जी के हेयर स्टाइल से काफी मिलती जुलती थी। उस वक्त कई जगहों पर वो हेयर स्टाइल कलाम साहब के स्टाइल के नाम से जानी गयी।
सलमान खान का वो हेयरक्ट काफी फेमस हुआ। आइये देखते हैं कलाम साहब की याद में सलमान खान ने क्या क्या लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications












