अमरजोत के अलावा इस महिला से था चमकीला के एक और बच्चा.. इम्तियाज अली का खुलासा!

इम्तियाज़ अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होकर कमाल कर दिया है। लोगों को फिल्म इतनी पसंद आई है कि वो तारीफ करते नहीं थक रहे है। हर किसी के जुबान पर अमर सिंह चमकीला का नाम है।
लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इम्तियाज अली ने बताया है कि अमर सिंह चमकीला एक और बेटा था जिसका मां अमरजोत नहीं थी।
जी हां, फिल्म मे ये सीन था लेकिन इसको काट दिया गया था। इम्तियाज अली ने जो कहानी सुनाई है वो काफी हैरान करने वाली है। अगर ये सीन फिल्म मे दिखाया गया होता तो लोगों को इसके बारे में जानकारी होती।
गुरमेल से हुआ बेबी
इम्तियाज अली ने बताया कि अमर सिंह चमकीला का गुरमेल से एक बच्चा था, गुरमेल कोई और नहीं बल्कि चमकीला का पहली पत्नी है। इम्तियाज ने बताया, "अमरजोत से एक बच्चा होने के बाद गुरमेल से उनका एक और बच्चा हुआ। इसकी परिस्थिति मुझे चमकीला की बहन ने समझायी है। मेरे पास यह रिकॉर्ड पर है और मैंने इसके बारे में एक सीन भी लिखा था, लेकिन मुझे इसे काटना पड़ा क्योंकि यह पहले से मौजूद सीन्स की तुलना में थोड़ा कम प्रासंगिक था।'' इम्तियाज अली का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोगों का कहना है कि चमकीला की लाइफ काफी अलग थी।
इस दौरान इम्तियाज अली News18 शोशा के साथ बात कर रहे थे। उन्होने ये भी बताया कि फिल्म के दौरान अमरजोत और गुरमेल के परिवार वहां थे और मेरे साथ अलग से तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन मैंने उनसे कहा कि एक पिक्चर साथ में लो। जैमन गुरमैल को मम्मी जी कहता है। इम्तियाद अली की इस फिल्म ने लोगों को अमर सिंह के बारे में कई राज बताए हैं।
\


Click it and Unblock the Notifications











