गली ब्वॉय में सिर्फ रणवीर और आलिया नहीं...एक और स्टार एक्ट्रेस आएंगी नजर
निर्देशक जोया अख्तर की नई फिल्म गुल्ली बॉय की शूटिंग शुरू हुई भी नहीं कि अभी से यह फिल्म चर्चा में है। इस फिल्म के सुर्खियों में रहने की असली वजह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं। हमेशा की तरह इस बार भी जोया अख्तर ने अपनी कहानी में नयापन लाने के लिए रैपर की कहानी बुनी है। इस फिल्म में रणवीर रैपर की भूमिका निभा रहे हैं।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की केमेस्ट्री को पर्दे पर देखने का हर कोई इंतजार कर रहा है। लेकिन आपको साथ ही बता दें कि फिल्म में एक एक्ट्रेस ने आलिया भट्ट के अलावा नजर आएंगी। जी हां और ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कल्कि कोचलीन होंगी।

जी हां कल्कि कोचलीन इस फिल्म में रैपर की भूमिका में नजर आएंगी और उनके साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे। अब कल्कि कोचलीन का फिल्म से जुड़ना बेशक दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी अधिक बढ़ा देता है। सभी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि फिल्म अभी प्री-प्रोड्क्शन स्टेज में है।
रणवीर सिंह और कल्कि कोचलीन साथ में रैपर के अंदाज में नजर आएंगे। लेकिन हां दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से जरुर इंतजार है ।


Click it and Unblock the Notifications











