Pics: हेलमेट पहन कर लवमेकिंग सीन शूट कर रहे हैं अपारशक्ति और प्रनूतन, देखिए मज़ेदार तस्वीरें
शूटिंग के नए नियमों ने साफ किया है कि एक्टर्स को दूरी बनाकर शूटिंग करनी होगी और इंटिमेट सीन, लवमेकिंग सीन, किसिंग सीन तो भूल ही जाइए। इस पर डायरेक्टर्स ने आपत्ति भी जताई कि बिना इन सीन के लव स्टोरी बनाना नामुमकिन बात है।
अब अपारशक्ति खुराना ने अपनी और प्रनूतन बहल की रोमांटिक कॉमेडी हेलमेट से एक रोमांटिक सीन शेयर करते हुए दिखाया कि कैसे सावधानी के साथ शूटिंग करनी पड़ रही है।

इस सीन में प्रनूतन और अपारशक्ति चेहरे पर PPE किट का मास्क लगाए हुए हैं। अपारशक्ति ने लिखा कि ये सीन आज ऐसे शूट करना पड़ता पूरी सावधानी के साथ।
दरअसल, अपारशक्ति और प्रनूतन ये सीन पहले ही शूट कर चुके हैं। और अपारशक्ति ने एडिट की हुई तस्वीर लोगों के साथ साझा करते हुए बताया कि इस समय शूटिंग करना कितना मुश्किल हो चुका है।
ये अपारशक्ति की पहली सोलो रोमांटिक फिल्म होगी। वैसे फिल्म में अपारशक्ति के रोमांटिक सीन की बात तो हो गई। आपको याद दिलाते हैं कुछ स्टार्स के पहले किसिंग सीन क्योंकि अब ये सीन आपको परदे पर देखने को नहीं मिलने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications












