..................... अपारशक्ति खुराना के नए सिंगल आया जादू दा ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया Aparshakti Khurana’s New Single Aaya Jado Da Takes Social Media By Storm - Hindi Filmibeat

अपारशक्ति खुराना के नए सिंगल 'आया जादू दा' इंटरनेट पर छाया, देखिए पूरा VIDEO

By Filmibeat Desk

अपारशक्ति खुराना जल्द ही पिता बनने वाले हैं। हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपारशक्ति ने फैंस के बीच ये खबर साझा की। लेकिन इसके साथ अपारशक्ति लॅाकडाउन में लोगों का एंटरटेनमेंट करने की भी हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। अपने सोशल मीडिया पर हमें कुछ बेहतरीन गाने देते हुए अपना लॉकडाउन समय बिता रहे हैं।

कवर गानों से लेकर वीडियो तक, जहां वह अपने पिता के साथ कुछ संगीतमय समय बिता रहे हैं, अपारशक्ति ने इन दिनों को संगीत के प्रति अपने प्यार के साथ घर पर बिताया है।अपारशक्ति खुराना अब एक नया सिंगल लेकर आए हैं, जिसका नाम आया जादू दा है, जिसे उन्होंने पारुल गुलाटी के साथ शूट किया गया है।

Aparshakti Khurana

गाने को असीस कौर ने बहुत ही खूबसूरती से गाया है।पारुल गुलाटी के साथ अपारशक्ति खुराना की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री शानदार है। वह हर फ्रेम में शानदार नजर आ हैं और उनके चेहरे के भाव कहानी को और भी बेहतर तरीके से बयां करते हैं।अपारशक्ति खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर नए गाने की एक छोटी सी क्लिपिंग पोस्ट की।

गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना के छोटे भाई अपारशक्ति खुराना ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान कायम कर ली है। उन्होंने साल 2016 में फिल्म दंगल के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद भी उनका सफर जारी रहा है। लुका छुपी, स्त्री, पति पत्नी और वो, स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय के लिए वाहवाही ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X