महिला क्रिकेटर से ऐसी डिमांड करते दिखे अपारशक्ति खुराना, देखने लायक था स्मृति मंदाना का रिएक्शन

aparshakti khurana, smriti mandhana

इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना नजर आ रही हैं और वो किसी इवेंट के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी नजर आए जो कि आयुष्मान खुराना के भाई हैं।

इस वीडियो में अपार ने स्मृति से कुछ ऐसा करने को कहा कि वो शरमा गईं लेकिन बाद में उन्होने अपार की इच्छा पूरी कर दी। गौरतलब है कि अपारशक्ति खुराना एक अच्छे होस्ट भी हैं और कई शोज का हिस्सा रहे। इस वीडियो में आप देखेंगे कि अपारशक्ति कहते की क्रिकेटर एक क्रिकेट डांस करें।

फिर स्मृति थोड़ा हंसती हैं लेकिन बाद में वो बैटिंग की पोजीशन में आकर क्रिकेट वाला डांस कर देती हैं और जल्दी से वहां से निकल जाती हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कई तरह से कमेंट्स कर रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''वह अपने भाई की तरह व्यवहार करने की कोशिश क्यों कर रहा है।'' एक का कहना था, ''आखिरी एक्सप्रेशन...चल हट बाजू।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

मंधाना की गिनती महिला क्रिकेट की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है और वह कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर चुकी हैं। हालांकि, बेहद कम लोग ही जानते हैं कि स्मृति के भाई श्रवण मंधाना भी क्रिकेट में अपना लक आजमा चुके हैं।

हालांकि, वह स्मृति की तरह इस खेल में कामयाब नहीं हो सके। अपारशक्ति खुराना की बात करें तो वो फिल्मों सपोर्टिंग रोल में आते हैं और बेहतरीन अभिनय से अपनी छाप छोड़ देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X