'रवि किशन मेरी बेटी के पिता है..' 28 साल बाद सामने आई महिला ने खोला राज, कर डाले कई दावे!

लोकसभा चुनाव 2024 आने वाले हैं और ऐसे में हर उम्मीदवार चाहता है कि वो किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी में ना पड़े। लेकिन इस वक्त बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन को लेकर एक नया बवाल खड़ा हो गया है।
एक महिला सामने आई है जिसने दावा किया है कि रवि किशन उनके पति हैं और उनकी एक बेटी भी है जिसको वो अपना नाम नहीं दे रहे हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई सुर्खियों में रवि किशन का नाम चमकने लगा और एक नया विवाद सामने आ खड़ा हुआ है।
इस महिला का नाम अपर्णा ठाकुर है जो कि खुद को रवि किशन की पत्नी बता रही है। महिला का कहना है कि आज से करीब 28 साल पहले अभिनेता उनसे शादी की थी।
क्या बोलीं अपर्णा ठाकुर?
अपर्णा ठाकुर नाम की इस महिला ने बकायदा प्रेस कॉंफ्रेंस करते हुए आरोप लगाए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए अपर्णा ठाकुर ने कहा, ''मेरा नाम अपर्णा है और मेरी बेटी सांसद और अभिनेता रवि किशन की बेटी है, जिसे वह स्वीकार नहीं कर रहे हैं।'' अपर्णा ने चेतावनी देते हुए कहा, ''मैं इसके लिए कोर्ट भी जा रही हूं। 'मैं मुख्यमंत्री से मांग करती हूं कि मेरी बेटी को न्याय मिले।'' अपर्णा ने यह भी कहा कि वह रवि किशन को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहतीं, लेकिन वो अपनी बेटी के हक के लिए अदालत तक जाएंगी।
28 साल पहले शादी
इस महिला अपर्णा ठाकुर की मानें तो रवि किशन के साथ उनकी शादी साल 1996 में मुंबई के मलाड में हुई थी। उसने कहा कि वह रवि किशन से बस यही मांग करना चाहती थी कि या तो वह बेटी को गोद ले लें या फिर उसकी बेटी को उसका वाजिब हक दे दें। हालांकि अब क्यो होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। अभिनेता से नेता बने रवि किशन फिलहाल चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications