'हाथरस कांड' वाले बाबा के सपोर्ट में उतरा पाकिस्तानी सीमा हैदर का भाई, घटना को बताया साजिश, भड़के लोग!

हाल ही में हुए हाथरस कांड ने सभी को हिलाकर रख दिया था। इस दौरान सैकड़ों लोगों की जान गई थी। इस दौरान भारी भीड़ एक कथिक बाबा नारायण हरि उर्फ बाबा सूरजपाल के सतसंग में इकट्ठा हुई थी।
बाबा पर आरोप है कि बिना किसी एहतियात के इतनी भीड़ को उसने इकट्ठा किया था। हालांकि इस पर सीमा हैदर के भाई का कुछ और ही मानना है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एपी सिंह की, जो कि इस बाबा के साथ खड़े है और उनका केस लड़ रहे हैं।
एपी सिंह बाबा के सपोर्ट में उतरे हैं। एबीपी न्यूज की माने तो उनका कहना है, ''बाबा नारायण हरि के समागम को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। इस भगदड़ मैं मौजूद कुछ लोगों के पास जहरीले स्प्रे थे, जिस वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई।
इसकी वजह से भगदड़ मची और लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया, वो गाड़ियों के जरिए वहां से भाग गए।'' इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
एपी सिंह को लेकर क्या बोले लोग?
एपी सिंह के इस बयान के बाद लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''अच्छा पैसे बाबा ने वकील को दे दिया आ गया उसका गुड़गान करने, लेकिन ये बचेगा नहीं जल्द हाथ लगेगा।'' एक ने लिखा, ''यह वही वकील है जिसने निर्भया के दोषियों को बचाया था और सीमा हैदर का भी यार है यह वकील।'' एक ने लिखा, ''ये वही वकील है जिसने एक पाकिस्तानी जो गैर कानूनी तरीके से हिंदुस्तान में घुसी थी उसके पैरवी की थी।'' एक ने लिखा, ''ये वकील हमेशा जगजाहिर झूठ का साथ देता है....।''
सीमा हैदर के साथ रिश्ते को लेकर होते हैं ट्रोल
हाल ही में सीमा हैदर के साथ एपी सिंह का एक वीडियो सामने आया था। इसमें सीमा हैदर एपी सिंह के बराबर में बैठी दिखाई दे रही थी। इसके साथ ही सीमा हैदर की अजीब बॉडी लैंग्वेज और उसपर एपी सिंह की आंखों का इशारा हर किसी को काफी खराब लग रहा था। एपी सिंह मुस्कुराते हुए तीरछी नजरों से उन्हे देख रहे हैं और दोनों बातें कर रहे हैं। लेकिन इस वक्त हाथरस कांड पर बाबा की पैरवी करने को लेकर लोग एपी सिंह पर भड़के हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











