सीमा हैदर के कमरे का उद्घाटन करने पहुंचे एपी सिंह, भीड़ देखकर भड़की जनता बोली- ताजमहल बनवाया है क्या...

seema haider, ap singh

सीमा हैदर इस वक्त अपने कमरे को लेकर चर्चा में हैं और घबर आई है कि उनका कमरा अब पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। सीमा हैदर के नाम से बने इस सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया है जिसमें कहा जा रहा है कि उनके भाई एपी सिंह उनके कमरे का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हैं।

इस वायरल वीडियो में ढेर सारे लोग नजर आ रहे हैं और मीडिया के माइक्स भी हैं। इस कमरे के लिए सचिन और सीमा ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद की गुहार लगाई थी और कहा था कि जिससे जो हो सके वो मदद करे।

बार बार इन दोनों ने ये बात बताई है कि सभी ने पैसे भेजकर मदद की है और इस वजह से उनका कमरा बन पाया है। वो सभी मदद करने वालों को धन्यवाद देती हैं। उद्घाटन के वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''सेलिब्रिटी है क्या वो, जो इतना भाव दे रही है मीडिया।'' एक ने लिखा, ''कितने पागल लोग हैं आज कल, कुछ भी करते हैं।'' एक ने कहा, ''इतनी भीड़ क्यों हैं, ताजमहल बनवाया है क्या?'' इस तरह से लोग सीमा हैदर को ट्रोल कर रहे हैं कमरे के उद्घाटन को लेकर बुरा भला कह रहे हैं।

हालांकि इस सबके कमेंट्स पर सीमा हैदर का रिएक्शन नहीं आया है। सीमा की स्टोरी की बात करें तो ऑनलाइन गेम PUBG सीमा और सचिन के लिए मैचमेकर साबित हुआ था क्योंकि वे शुरुआत में 2019 में जुड़े थे। इस साल की शुरुआत में, सीमा ने सीमाओं के पार किया, पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल तक - एक नया जीवन बनाने के इरादे से गुप्त रूप से भारत में एंटर किया, वो भी सचिन के साथ।

सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा था जब तक कि अधिकारियों को उसकी उपस्थिति की भनक नहीं लग गई। सीमा की वजह से कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: seema haider ap singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X