नाचते-गाते AP Dhillon के साथ होने वाला था बड़ा हादसा, ऐन मौके पर सिंगर ने खुद को संभाला वरना...

AP Dhillon Falling Video: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने शनिवार, 7 दिसंबर को मुंबई में अपने ब्राउनप्रिंट टूर कॉन्सर्ट के दौरान मंच पर आग लगा दी। हालांकि, एक बार तो एपी के साथ इतना बुरा हादसा हो गया कि उनके फैंस को डर लगने लगा कि कहीं उन्हें चोट तो नहीं आ गई।
बार-बार गिरे AP Dhillon
कॉन्सर्ट के दौरान एपी ढिल्लों तो अपने हिट गाने गाते हुए फैंस की भीड़ में कूदते हुए देखा गया उसे देखकर लगा कि कहीं एपी को ज्यादा चोट तो नहीं आ गई? इसके बाद जब वो स्टेज पर वापस जाने लगे तो उन्हें सीढ़ियों पर चढ़ते हुए लड़खड़ाते हुए भी देखा गया लेकिन सिंगर ने अपनी सूझ-बूझ से एक बड़ा हादस टाल दिया और सही समय पर संभल गए।
भीड़-भाड़ वाले कॉन्सर्ट के अब कई वीडियोज ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में, ढिल्लों तो अपने फैंस के बीच में कूद पड़े, जिससे वहां पर मौजूद भीड़ पागल हो गई। सिंगर ने अपने फैंस से हाथ भी मिलाया और भीड़ उनके साथ देती नजर आ रही थी। फिर स्टेज पर वापस चढ़ते समय ढिल्लों सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिर पड़े, लेकिन उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और अपना परफॉर्मेंस जारी रखा।
Malaika Arora ने दिया साथ
ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर और मृणाल ठाकुर जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए। मलाइका ने स्टेज पर ढिल्लों के साथ 'विद यू' गाना गाते हुए ठुमके भी लगाए। उन्होंने मलाइका को अपना 'बचपन का क्रश' भी बताया।
दिल्ली में जल्द होगा कॉन्सर्ट
कॉन्सर्ट से पहले ढिल्लों ने कहा था, "मैं अपने टूर के लिए भारत लौटने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। भारतीय फैंस से मुझे जो प्यार और सपोर्ट मिला है, वह बहुत ही शानदार है। मैं उनके साथ फिर से जुड़ने और द ब्राउनप्रिंट लाइव की एनर्जी को शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।" ए.पी. ढिल्लों अगली परफॉर्मेंस 14 दिसंबर को नई दिल्ली में देंगे। उनका दौरा 21 दिसंबर को चंडीगढ़ में खत्म होगा।


Click it and Unblock the Notifications











