Malaika Arora के गले में हाथ डाल गाना गाते दिखे AP Dhillon, वीडियो देख लोग बोले- अर्जुन कपूर देखेगा तो...

AP Dhillon hugged Malaika arora in live concert: इन दिनों भारत में भी लोग लाइव कॉन्सर्ट का मजा लेने लगे हैं। पहले यह चलन अधिकतर विदेश में हुआ करता था, लेकिन अब भारत में भी लोग लाइव कॉन्सर्ट देखने के लिए बहुत ही एक्साइटेड नजर आते हैं।
सुर्खियों में बने हैं आर्टिस्ट के कॉन्सर्ट्स
लगातार दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट्स ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। दो दिन पहले दिलजीत के कॉन्सर्ट में न्यूली मॉम दीपिका पादुकोण पहुंची थीं। वहीं अब एपी ढिल्लों (AP Dhillon) का कॉन्सर्ट सुर्खियों में बना हुआ है। क्योंकि बीती रात एपी ढिल्लों के लाइव कॉन्सर्ट में खुद मलाइका अरोड़ा पहुंचीं थीं। जी हां, ब्लैक कलर का खूबसूरत वनपीस पहन मलाइका कॉन्सर्ट में ही नहीं गईं बल्कि वह AP Dhillon के साथ स्टेज पर भी नजर आईं।
मलाइका गले में हाथ डाल एपी ढिल्लों ने गाया गाना
जी हां, मलाइका जैसे ही स्टेज पर गईं। एपी ढिल्लों उनके गले में हाथ डालकर गाना गाने लगते हैं। इतना ही नहीं मलाइका कुछ देर बात दूरी बनाती भी नजर आ रही हैं, लेकिन इसके बाद भी एपी ढिल्लों मलाइका को स्टेज पर हग कर लेते हैं। बता दें कि यह वीडियो Voompla नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर तो यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
वीडियो को देख यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये थोड़ा डिसरिस्पेक्ट टाइप लग रहा है। वहीं दूसरे ने कहा-इस तरह महिला के गले में हाथ डालकर गाना गाना जरा भी कूल नहीं लग रहा है। वहीं इस वीडियो को देख तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अर्जुन कपूर देखेगा तो उसे जरा भी अच्छा नहीं लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications











