काफी 'खूबसूरत' है 'हमसफर' वाली पहचान: फवाद खान
फिल्म 'खूबसूरत' से एक और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की एंट्री होने जा रही है। फिल्म की सक्सेस को लेकर काफी खुश फवाद खान ने कहा है कि वो कभी अश्लील और बोल्ड सींस नहीं करेंगे लेकिन उन्हें रोमांटिक किरदार से कोई परहेज नहीं हैं।
मेरी पहचान एक स्वीट और रोमांटिक किरदार से ही है
फवाद ने कहा कि एक तरह से देखा जाये तो मेरी पहचान एक स्वीट और रोमांटिक किरदार से ही है और इस पहचान को मैं खोना नहीं चाहता हूं। फवाद खान पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है।
आखिर पाकिस्तान क्यों नहीं जा रहीं 'खूबसूरत' सोनम?
फवाद के पाकिस्तान में ढेरों प्रशंसक हैं, लेकिन उन्होंने अब जिंदगी चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'जिंदगी गुलजार है' और 'हमसफर' से भारत में भी बहुतों को अपना मुरीद बना लिया है। फवाद ने कहा मुझे 'हमसफर' की वजह से ही ढेर सारा काम मिला। यह लोगों को पसंद आया और उम्मीद करता हूं कि यहां भी दर्शक इसे पसंद करेंगे। गौरतलब है कि 23 एपिसोड का 'हमसफर' टीवी ड्रामा पाकिस्तान में जबरदस्त हिट रहा था। जिसका की भारत में प्रीमियर होने जा रहा है। इस शो का प्रसारण 'जिंदगी' पर साढ़े दस बजे से होगा।
मैं कभी बोल्ड और अश्लील सींस नहीं करूंगा
फिल्म के बारे में बात करते हुए फवाद ने कहा कि फिल्म 'खूबसूरत' वाकई में काफी 'खूबसूरत' है और उम्मीद करता हूं कि लोग मुझे और मेरी फिल्म को पसंद करेंगे। 'खूबसूरत' 19 सितंबर को रिलीज हो रही है।
फवाद के बारे में और बातें करते हैं नीचे की स्लाइडों के जरिये...


Click it and Unblock the Notifications











