अकेली हरिद्वार में क्या करती रही अनुष्का शर्मा!
[विवेक शुक्ला] बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम हाल के दौर में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाद विराट कोहली के साथ आता रहा है। पर, वे जब कल यानी रविवार को हरिद्वार को में आईं तो अकेली थीं। उन्होंने कुछ धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। अनुष्का की फिल्म पीके आगामी 19 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

अनुष्का ने रविवार सुबह करीब नौ बजे से गुरु अनंत बाबा के साथ पूजा अर्चना का दौर शुरू हुआ। करीब दो घंटे तक अनुष्का ने भगवान शिव की आराधना करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
फिऱ हवन का दौर शुरू हुआ जो करीब दोपहर दो बजे तक चला। आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर तक अनुष्का बिना कुछ खाए पिये ही धार्मिक अनुष्ठान में जुटी रहीं।
धर्मकर्म में गहरी दिलचस्पी
हरिद्वार के एक पत्रकार ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि उन्होंने जिस भाव से धार्मिक अनुष्ठान किए उससे उनकी धर्मकर्म में गहरी रुचि का पता चलता है। अनुष्का दोपहर दो बजे तक बिना कुछ खाए पीये धार्मिक अनुष्ठान में जुटी रहीं। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए आश्रम के चारों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही।
गढ़वाल के माता-पिता
मालूम चला कि अनुष्का शर्मा के माता पिता गढ़वाल के रहने वाले बताए जाते हैं। रब ने बना दी जोड़ी फिल्म के जरिये अनुष्का ने बालीवुड में कदम रखा। पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अनुष्का रातों रात स्टार बन गईं। बैंड बाजा बारात में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया।
साधारण ड्रेस में
वह धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बेहद साधारण परिधान में बिना मेकअप के नजर आईं। गुलाबी स्वेटर और काली जींस में अनुष्का को देखने के लिए आश्रम के बाहर लोगों का तांता लगा रहा। धार्मिक अनुष्ठान पूरा होने के बाद अनुष्का ने आश्रम में हल्का भोजन किया और दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आश्रम से निकल गईं।


Click it and Unblock the Notifications











