VIDEO: अनुष्का में वहीदा रहमान की अदाएं और गीता दत्त के सुर
[बॉलीवुड समाचार] बॉम्बे वेलवेट धीरे धीरे दर्शकों में फिर से अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। फिल्म के बारे में ताज़ा ये है कि अनुष्का शर्मा 1960 की फिल्म सीआईडी का मशहूर गाना जाता कहां है ओ दीवाने को परदे पर उतारती दिखेंगी। मतलब अनुष्का में होगी वहीदा रहमान की अदाएं और गीता दत्त। बॉम्बे वेलवेट में 60 के दशक के बॉम्बे को वापस बनाया गया और अनुष्का शर्मा फिल्म में रोज़ी नाम की जैज़ सिंगर बनी हैं। और फिल्म के एक सीन में वो 60 के दशक की इस फिल्म को उसी अंदाज़ में गाते दिखेंगी।
सबसे खास बात ये है कि अनुराग कश्यप ने गाने को बिल्कुल वैसे का वैसा रखा है और इसके लिए उन्होंने गाने के कॉपीराइट खरीदे। अब अनुष्का जाता कहां है ओ दीवाने सब कुछ यहां है सनम गाते हुए कैसे लगेंगी यह जानने के लिए मई तक का इंतज़ार करना होगा।
ALSO READ: BOX-OFFICE कुंडली - पीकू के आगे फीकी रह जाएगी बॉम्बे वेलवेट
रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर स्टारर बॉम्बे वेलवेट 15 मई को रिलीज़ होगी और यह फिल्म अनुराग कश्यप का सबसे महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा है। वहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और लोगों को ज़्यादा पसंद नहीं आया है।
आप देखिए सीआईडी का ये गाना और हमें वोट देखकर ज़रूर बताइये कि क्या अनुष्का शर्मा इस गाने पर वहीदा रहमान की अदाएं दिखा पाएंगी!


Click it and Unblock the Notifications












