SPOTTED...बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के साथ साउथ अफ्रीका में लंच करते दिखे विरुष्का
Recommended Video

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के बाद वो अपनी कोई ना कोई तस्वीर साझा करते रहते है। लेकिन इस बार जो तस्वार सामने आ रही है वो विराट के किसी फैंस ने सोशल मीडिया पर वायरल की है।
इस फोटो में विराट और अनुष्का बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के साथ गुफ्तगु करते हुए नजर आ रहे है। आपको बता दें कि तीनो लंच कर रहे रहे है तभी किसी फैन के द्वारा इनकी फोटो ली गई और विराट कोहली फैन क्लब में वायरल कर दी गई है।

ये तस्वीर जो वायरल हो रही है ये साउथ अफ्रीका की तस्वीर है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार अपनी छुट्टियां सेलेब्रेट कर रहे है तो वहीं विराट क्रिकेट सीरीज के लिए आए हुए है।
इसके साथ ये भी अटकलें लगाई जा रही है कि विरुष्का इसी बहाने ये दूसरा हनीमून भी हो सकता है।हाल ही में दोनों की शॉपिंग के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थी।
उस फोटो में विराट अनुष्का को 50 प्रतिशत छूट में शॉपिंग करा रहे थे। इसका सोशल मीडिया में लोगों ने काफी मजाक भी बनाया था।


Click it and Unblock the Notifications