बाहुबली प्रभास से शादी को लेकर अनुष्का शेट्टी का खुलासा, ऐसा है दोनो के बीच संबंध

बाहुबली एक्टर प्रभाष और साउथ फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को लेकर कई तरह की बातें अक्सर सामने आती रहती हैं। काफी समय उन दोनो को रिश्ते को लेकर चर्चा है कि दोनो एक दूसरे को डेट कर रहें हैं और दोनो जल्दी ही शादी करने वाले हैं। बाहुबली के बाद दोनो को लेकर कई तरह की खबरें आना शुरु हो गईं थी लेकिन अब इस पर अनुष्का शेट्टी ने चुप्पी तोड़ दी है।

उनका कहना है कि शादी का एक सही समय होता है और अभी समय नहीं आया है और प्रभास सिर्फ उनके अच्छे दोस्त है। मतलब ये है कि अनुष्का शेट्टी ने प्रभास के साथ उनके रिश्ते और शादी की अफवाहों को पूरी तरह से नकार दिया है।

anushka shetty, prabhas, bahubali, अनुष्का शेट्टी, प्रभास, बाहुबली

अनुष्का ने ये भी कही कि शादी को लेकर उनसे करीब 20 वर्ष की उम्र से बात की जा रही है लेकिन उसकी अभी सही उम्र मेरे हिसाब से नहीं आई है। मै शादी को सपोर्ट करती हूं और समय पर शादी करूंगी और बच्चे भी करूंगी।

इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि मैं अभी ये सब करने जा रहीं हूं। मै शुरु से ही किसी के दबाव में फैसले लेने वाली लड़की नहीं रहीं हूं..मै वहीं करती हूं जो मुझे सही लगता है।

फिलहाल अनुष्का और प्रभास के बीच आ रहीं खबरों को अनुष्का शेट्टी ने पूरी तरह से क्लियर कर दिया है। प्रभास की बात करें तो इस समय वो साहो को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X