बॉलीवुड को मिली एक और अनुष्का

By Priya Srivastava

Anushka Shetty
फिल्म बैंड बाजा बारात की सफलता के बाद हर निर्माता निर्देशक की पहली पसंद अनुष्का शर्मा बन चुकी हैं। उन्हें लगातार फिल्में मिल रही हैं। और वे अपनी कामयाबी से खुश भी हैं। लेकिन अब अनुष्का को थोड़ा और सर्तक होने की जरूरत है, क्योंकि जल्द ही बॉलीवुड में एक और अनुष्का की एंट्री होनेवाली है।

हम बात कर रहे हैं साउथ की अभिनेत्री अनुष्का शेट्ठी की। जिनकी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री होने जा रही है। और इन्हें लाने का श्रेय मिल रहा है रोहित शेट्ठी को ही। गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म सिंघम के लिए साउथ की अभिनेत्री काजल अग्रवाल को चुना गया। इससे पहले भी कई साउथ की अभिनेत्रियों ने एंट्री ली है।

खबर है कि रोहित अनुष्का को अपनी अगली फिल्म 'बोल वचन' में मौका देनेवाले हैं। खबर तो यह भी है कि रोहित की इच्छा थी कि वे अपनी फिल्म सिंघम में अजय के साथ अनुष्का को लांच करें। लेकिन अजय ने इस बात से इनकार कर दिया। अनुष्का ने बॉलीवुड में आने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मगर वह खुद चाहती हैं कि वह जिस फिल्म के जरिये बॉलीवुड में एंट्री लें, वह मल्टीस्टारर फिल्में न हों। ताकि उन्हें अपने अभिनय दिखाने का मौका मिले।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X