प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच अनुष्का शर्मा के गुप्त पोस्ट ने खड़े किए कई सवाल, क्या कहना चाहती हैं...

अनुष्का शर्मा को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो प्रेगनेंट और दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसके बाद विराट कोहली भी वापस घर लौटे थे। चर्चाएं होने लगीं की जो अफवाहें सामने आ रही हैं वो सही हो सकती हैं।
अब अनुष्का शर्मा ने एक गुप्त पोस्ट किया है जिसको पढ़कर आपका माथा ठनक जाएगा। अनुष्का शर्मा ने ये पोस्ट करते हुए किसपर निशाना साधा है वो क्लियर हो जाएगा। हालांकि लोग इसको प्रेगनेंसी वाली अफवाह से जोड़कर देख रहे हैं।
अनुष्का ने लिखा था, "जब आप समझते हैं कि हर विजन पर्सनल हिस्ट्री से भरी है तो आप समझ जाएंगे कि सभी जजमेंट एक कंफेशन होता है।" इसके बाद लोगों के कमेंट्स भी लगातार सामने आ रहे हैं और सभी अपनी अपनी राय दे रहे हैं। हालांकि अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।
पहले से है एक बेटी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक बेटी है जिसका नाम वामिका है। दोनो सितारे वामिका को मीडिया और लाइमलाइट से कोसों दूर रखते हैं। हालांकि दोनों ने फिर से बेबी प्लान किया है इस खबर से लोग काफी चौंके हुए हैं। फैंस को आधिकारिक ऐलान का इंतजार है और देखना ये है कि इसको लेकर दोनों कब कोई स्टेटमेंट देते हैं।
बिजी हैं अपनी अपनी फील्ड में
अनुष्का शर्मा अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं जबकि विराट कोहली विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं। मेन्स क्रिकेट विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरु होने वाला है। विराट कोहली के फैंस उनके पहले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











