शाहरूख को दोबारा पाकर खुश हैं अनुष्का

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान के साथ दोबारा काम करने का ऑफर मिलने के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पैर जमीन पर नहीं टिक रहे हैं। वो हर जगह यही कह रही हैं कि वह बेहद भाग्यशाली है कि उन्हें बॉलीवुड के किग खान के साथ एक बार फिर से काम करने का मौका मिल रहा है।

उन्हें इस बात की जरा भी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें शाहरुख के संग दोबारा काम करने का मौका मिलेगा। जी हां यह जोड़ी पहली बार यशराज फिल्म्स तले बनी फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में दिखाई दी थी। एकबार फिर से उन्हें यह मौका यशराज फिल्म्स ने ही दिया है।

इसबारे मेंएक्ट्रेस कहती हैं कि मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि मुझे शाहरूख के साथ एक बार फिर काम करना है। यशराज फिल्म्स अपने आप में एक संस्थान है मुझे लगता है कि इस फिल्म से मैं काफी कुछ सीख सकते हूं।

आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहरूख और अनुष्का के साथ कैटरीना कैफ भी पर्दे पर दिखाई देंगी। शाहरूख और कैट ने लंदन में इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बारे में अनुष्का का कहना है कि मैंने अभी इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की है।

मई के पहले हफ्ते से शायद मैं इस फिल्म के लिए काम करना शुरू कर दूं। अनुष्का विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' में भी काम कर रही है। जो पूरी तरह से अलग फिल्म है। इस फिल्म में अनुष्का पहली बार इमरान खान के साथ दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X