..................... Anushka Sharma worried about animals during diwali season - Hindi Filmibeat

इस दीवाली इनके लिए काफी परेशान हैं अनुष्का शर्मा..जानिए क्यों

अनुष्का शर्मा इस दीवाली जानवरों के लिए हैं परेशान। अनुष्का ने पटाखों न जलाने की दी सलाह।

By Shivani Verma

दीवाली का पर्व आता है और सभी के लिए खुशियां लाता है। देशभर में दीवाली का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। लेकिन एक एक्ट्रेस हैं जो इससे काफी परेशान हैं। वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ऐ दिल है मुश्किल फेम अनुष्का शर्मा हैं। दरअसल, अनुष्का अपने लिए नहीं बल्कि बेज़ुबान जानवरों के लिए चिंतित हैं।

Anushka

पूरा मामला ये कि अनुष्का बेज़ुबान जानवरों के लिए इसलिए परेशान हैं क्योंकि दीवाली पर होने वाले पटाखों के शोर से ये जानवर बहुत डरते हैं। आपको बता दें कि अनुष्का ने खुद एक कुत्ता पाला हुआ है जिसका नाम है 'Dude'। अपने पालतू कुत्ते को तो अनुष्का ने ऐसे शोर से बचाया हुआ है, लेकिन बाहर के जानवरों के लिए वो काफी दुखी हैं।

अनुष्का ने इस बारे में कहा ''मैं 20वीं मंजिल पर रहती हूं और मेरे घर में ध्वनि रहित शीशे लगे हुए हैं, जिस कारण 'Dude' तो ऐसे शोर से बच गया है।''

वहीं जब अनुष्का से पूछा गया कि वो कैसे दीवाली सेलिब्रेट करेंगी तो उन्होंने बताया कि मेरी दीवाली हमेशा ही सिंपल होती है। मैं घर पर पूजा करती हूं और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हूं।

अनुष्का ने बताया कि पिछली दीवाली पर मैं तैयार नहीं हुई थी, लेकिन इस बार तैयार होउंगी। मेरे दोस्त भी मेरे घर आ सकते हैं। वहीं अनुष्का ने इस दीवाली पटाखें न जलाएं क्योंकि इससे जानवरों के साथ साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X